फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi auto driver shows fear of delhi band to american tourist send him agra dupes 92000 rupees

दिल्ली बंद होने का झांसा दे अमेरिकी नागरिक से ठगे 92 हजार और भेजा आगरा, ऐसे खुली हकीकत

Tue, 22 Oct 2019 02:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 22 Oct 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
delhi auto driver shows fear of delhi band to american tourist send him agra dupes 92000 rupees
ऑटो चालक ने अमेरिकी नागरिक से ठगे 1300 यूएस डॉलर यानी 92 हजार रुपये - फोटो : अमर उजाला

यूएस से भारत भ्रमण को आए जॉर्ज वैनमेटर-3 ठगी का शिकार हो गया। ठगों ने त्योहारों पर दिल्ली बंद होने का झांसा दिया और अमेरिकी को आगरा भेजने के नाम पर 1300 यूएस डॉलर ऐंठ लिए।

विज्ञापन


गिरोह के एक सदस्य आटो चालक रामप्रीत को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि मुख्य आरोपी लंबे घुंघराले बालों वाले मशहूर फुटबॉलर मोहम्मद सालाह की तरह दिखता है।
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त ईश सिंघल ने बताया कि क्लोरेडा, यूएसए का रहने वाले जॉर्ज 18 अक्तूबर की रात को भारत पहुंचे थे। एयरपोर्ट से उन्होंनेे पहाड़गंज के एक होटल तक जाने को टैक्सी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


टैक्सी चालक उसे लेकर पहाड़गंज के लिए निकल गया। रास्ते में चालक ने अमेरिकी से कहा कि त्योहार सीजन होने के कारण दिल्ली बंद है, लिहाजा होटल में नहीं जा सकते।

delhi auto driver shows fear of delhi band to american tourist send him agra dupes 92000 rupees
ऑटो चालक ने अमेरिकी नागरिक से ठगे 1300 यूएस डॉलर यानी 92 हजार रुपये - फोटो : शुजात आलम

टैक्सी चालक अमेरिकी को लेकर आउटर सर्किल, कनॉट प्लेस के एक टूर-एंड ट्रेवल के दफ्तर ले आया और यहां पर एक एजेंट से उसकी मुलाकात कराई जिसने भी दिल्ली बंद होने की बात कही। कहा कि अगर ऐसे में दिल्ली में वह रुकेगा तो  एक दिन के 450 डॉलर देने होंगे।

जॉर्ज ने पहले से बुक हुए होटल में जाने को कहा तो खुद को एजेंट बताने वाले शख्स ने होटल का नंबर मिलाने के नाम पर किसी और से उसकी बात करा दी, जिसने भी दिल्ली बंद होने की बात कही।

बाद में इन लोगों ने जॉर्ज से कहा कि वह दिल्ली में रुकने की बजाए आगरा घूमने चला जाए। जॉर्ज राजी हो गया। अमेरिकी से आगरा घुमाने के नाम 1294 डॉलर ले लिए। जब वह आगरा पहुंचा तो हकीकत सामने आ गई। उसने कुछ लोगों से पूछा तो पता चला कि दिल्ली बंद नहीं है।

लिहाजा वह रविवार को आगरा से वापस दिल्ली उसी टूर-एंड ट्रेवल एजेंट के पास पहुंचा। लेकिन एजेंट फिर उसे चकमा देने के लिए इधर-उधर घुमाता रहा।  जॉर्ज को शक हुआ तो वह आटो से कूद गया और पुलिस की मदद से आटो चालक को पकड़वा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed