फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Attempt to deliver mobile to prisoners in Tihar Jail

Delhi: तिहाड़ जेल में कैदियों के पास मोबाइल पहुंचाने का प्रयास, जूस के पैकेटों का इस्तेमाल

Wed, 22 Mar 2023 08:00 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 22 Mar 2023 08:00 AM IST
सार

दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैदियों को मोबाइल पहुंचाने का मामला सामने आया है। सोमवार रात करीब 19.44 बजे रोहिणी जेल में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने देखा कि किसी ने जेल के अंदर एक पैकेट फेंका। पैकेट खोलकर देखा तो उसमें मोबाइल मिले।

विज्ञापन
Delhi Attempt to deliver mobile to prisoners in Tihar Jail
तिहाड़ जेल में फेंके गए मोबाइल और तंबाकू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तिहाड़ जेल में बैठकर मोबाइल फोन से गिरोह का संचालन करने से रोकने के लिए जेल प्रशासन लगातार उपायों को लागू करने में जुटी है, वहीं बाहर मौजूद कैदियों के साथी अपने साथियों तक हर हाल में मोबाइल फोन पहुंचाने में लगे हैं। 
विज्ञापन


एक पखवाड़ा पहले तिहाड़ जेल नंबर तीन में कैदियों को सर्जिकल ब्लेड और मोबाइल पहुंचाने की कोशिश की गई थी। अब सोमवार को रोहिणी जेल में बंद बदमाशों तक मोबाइल फोन पहुंचाने की कोशिश की गई। दीवार की दूसरी तरफ से जेल में एक पैकेट फेंका गया। उसमें दस मोबाइल फोन, डाटा केबल और 75 ग्राम तंबाकू मिला। जेल प्रशासन ने घटना की जानकारी समयपुर बादली थाना पुलिस को दे दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान करने में जुट गई है। 
विज्ञापन


जेल अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात करीब 19.44 बजे रोहिणी जेल में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने देखा कि किसी ने जेल के अंदर एक पैकेट फेंका है। पास जाने पर पता चला कि दीवार की दूसरी तरफ से जेल के भीतर रियल जूस के दो पैकेट फेंके गए हैं। इन्हें कसकर पैक किया गया है। सुरक्षाकर्मियों ने जेल के अधिकारियों को संदिग्ध वस्तु के फेंके जाने के बारे में बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे के जरिए आरोपियों की तलाश 
अधिकारियों ने पैकेट को खोला। जिसमें दस मोबाइल फोन, चार डेटा केबल और करीब 75 ग्राम खुला तंबाकू बरामद हुआ। अधिकारियों ने बताया कि पैकेट को जेल के बाहर से दीवार के ऊपर से जेल में फेंका गया था। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस जेल के आस पास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल कर पैकेट को फेंकने वालों की तलाश कर रही है। 

नौ मार्च को भी तिहाड़ के जेल नंबर तीन में एक पैकेट फेंका था

इससे पहले नौ मार्च को भी तिहाड़ के जेल नंबर तीन में एक पैकेट फेंका गया था। जिसमें 23 सर्जिकल ब्लेड, दो मोबाइल फोन और सिम कार्ड मिला था। इस मामले की पुलिस अभी जांच कर रही है।

वहीं शुक्रवार को अदालत से पेशी के बाद मंडोली जेल लाए गए कैदी के पास से पांच मोबाइल फोन मिला था। जिसे बदमाश पैर पर पट्टी बांधकर उसमें छिपाकर लाया था। पुलिस इस मामले में आरोपी कैदी से पूछताछ कर उन लोगों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed