फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi assembly winter session last day protester break security enter inside raise slogan against CM

दिल्ली विधानसभा का सुरक्षा घेरा टूटा, परिसर में घुसे प्रदर्शनकारी, केजरीवाल के खिलाफ लगाए नारे

Tue, 03 Dec 2019 05:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी संतोष कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली
संतोष कुमार, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 03 Dec 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
delhi assembly winter session last day protester break security enter inside raise slogan against CM
दिल्ली विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विधानसभा के छठी विधानसभा के आखिरी सत्र के अंतिम दिन सुरक्षा घेरा तोड़कर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदर्शनकारी परिसर में घुस गए। प्रदर्शनकारियों ने 'केजरीवाल हाय-हाय', 'मुझे चाहिए साफ पानी' के नारे लगाए।

विज्ञापन


करीब बीस मिनट की मशक्कत के बाद सुरक्षाकर्मी प्रदर्शनकारियों को बाहर निकाल सके। उधर, सदन शुरू होने पर विधानसभा अध्यक्ष ने इस पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए विपक्ष की किसी मांग को सुनने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


साथ ही हंगामा करने पर नेता प्रतिपक्ष को मार्शल की मदद से सदन से बाहर निकलवा दिया। इस पर एतराज जताते हुए विपक्ष ने वॉक आउट कर दिया। इससे पहले करीब 1.45 बजे भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता परिसर के मुख्य गेट पर प्रदर्शन कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी हाथ में मुझे चाहिए साफ पानी के नारे लिखे हुए होर्डिंग लिए हुए थे। इसमें महिला कार्यकर्ता आगे थीं। जबकि मुख्य गेट पर उस वक्त महिला सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं थी। इसी बीच प्रदर्शनकारी महिलाएं गेट को धक्का देते हुए अंदर घुस गईं।

उनके पीछे-पीछे पुरूष प्रदर्शनकारी भी अंदर घुस गए। परिसर का सुरक्षा घेरा टूटने से सुरक्षाकर्मियों के होश उड़ गए। आनन-फानन में महिला सुरक्षाकर्मी दौड़ते हुए प्रदर्शनकारियों के सामने आईं और घेरा बनाकर रोका।

सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर वापस भेजा। इस दौरान कई महिलाएं जमीन पर बैठ गईं। काफी हीलाहवाली व मशक्कत के बाद पुलिस करीब बीस मिनट बाद प्रदर्शनकारियों को वापस लौटा सकी।

उधर, सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल ने इसकी तीखी निंदा की। बकौल विधानसभा अध्यक्ष, यह भाजपाइयों की गुंडागर्दी की चरमसीमा है। विधानसभा परिसर में महिलाओं को घुसाया गया। 

विधानसभा अध्यक्ष ने इसके खिलाफ निंदा प्रस्ताव पेश किया। विपक्ष ने सारी मर्यादाओं को तोड़ दिया है। सदन की गरिमा को तोड़ा गया है। अगर विपक्ष गुंडागर्दी करता है तो विपक्ष की कोई बात नहीं सुनूंगा। इसके लिए चाहे मीडिया हमें हिटलर कहे।

इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने विपक्ष के ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत प्याज की कीमतों पर चर्चा कराने से भी इंकार कर दिया। इसी दौरान सत्ता पक्ष के सभी विधायक वेल में आ गए और विपक्ष के सदस्यों के साथ नोंकझोंक की। हंगामे के बीच नेता प्रतिपक्ष चर्चा कराने की मांग करते रहे। करीब 2.30 बजे मार्शल से नेता प्रतिपक्ष को बाहर निकलवा दिया। इससे नाराज विपक्ष वॉक आउट कर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed