फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly proceedings adjourned till tomorrow

Delhi Assembly Session: दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित, उपराज्यपाल ने जताई थी आपत्ति

Wed, 16 Aug 2023 06:17 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 16 Aug 2023 06:17 PM IST
सार

दिल्ली विधानसभा की कार्रवाई गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। विधानसभा की उपाध्यक्ष राखी बिरला ने विधानसभा में कहा। 

विज्ञापन
Delhi Assembly proceedings adjourned till tomorrow
दिल्ली विधानसभा सदन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र आज शुरू हुआ। विधानसभा सत्र के दौरान कई विधायकों ने अपनी अपनी बात रखी। शाम छह बजे उपाध्यक्ष राखी बिरला ने कहा कि दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित की जाती है। कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सदस्यों ने सदन में इसका विरोध किया। दिल्ली विधानसभा का सत्र बुलाने पर उपराज्यपाल की ओर से आपत्ति जताई गई। आपत्ति को विधानसभा अध्यक्ष ने नकार दिया गया। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल को इस तरह की आपत्ति जताने का कोई अधिकार नहीं है। सदन की बैठक नियमों के तहत बुलाई गई है।

विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने उपराज्यपाल की ओर से जताई गई आपत्ति का समर्थन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा का सत्र नियमों का उल्लंघन करके बुलाया जा रहा है और जिसका उपयोग एक राजनीतिक अखाड़े के तौर पर किया जा रहा है। उनके इस तर्क का विधानसभा में कड़ा विरोध किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा में नियम 280 के तहत मुद्दे उठाने के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायकों ने अधिकारियों के सदन में नहीं आने पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि विधानसभा की कार्यवाही चल रही है मगर एक भी अधिकारी मौजूद नहीं हैं। इस कारण उनकी ओर से उठाएं जा रहे मुद्दों पर कार्यवाही कैसे होगी। विधायकों ने वित्त विभाग से योजनाओं के लिए फंड जारी नहीं कर रहा है। इस कारण समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है।

दिनेश मोहनिया ने नियम 54 के तहत जल बोर्ड की स्थिति पर मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड का कामकाज ठप हो गया है फंड नहीं दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed