फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly's budget session scheduled to begin today postponed

Delhi: आज से शुरू होने वाला दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र स्थगित, नई तारीखों की घोषणा जल्द होने की उम्मीद

Tue, 13 May 2025 04:38 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 13 May 2025 04:38 AM IST
सार

यह उम्मीद थी कि इसी सत्र में दिल्ली स्कूल एजूकेशन (ट्रांसपेरेंसी इन फिक्सेशन एंड रेगुलेशन ऑफ फीस) एक्ट-2025 के ड्राफ्ट पर विधानसभा की मुहर लग जाएगी। दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने 29 अप्रैल को एक्ट के ड्राफ्ट को मंजूरी दी थी।

विज्ञापन
Delhi Assembly's budget session scheduled to begin today postponed
दिल्ली विधानसभा (फाइल फोटो) - फोटो : DELHI ASSEMBLY

विस्तार

दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने सोमवार को एक अधिसूचना जारी कर बताया कि 13 और 14 मई को होने वाला बजट सत्र का दूसरा भाग स्थगित कर दिया गया है। सत्र की नई तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।

विज्ञापन


सत्र के स्थगित होने से दिल्ली सरकार से जुड़े कई विकास कार्यों पर चर्चा और इन्हें पारित होने में देरी होगी। यह उम्मीद थी कि इसी सत्र में दिल्ली स्कूल एजूकेशन (ट्रांसपेरेंसी इन फिक्सेशन एंड रेगुलेशन ऑफ फीस) एक्ट-2025 के ड्राफ्ट पर विधानसभा की मुहर लग जाएगी। दिल्ली सरकार की कैबिनेट ने 29 अप्रैल को एक्ट के ड्राफ्ट को मंजूरी दी थी। उम्मीद थी कि जल्द ही एक्ट कानूनी शक्ल लेने के बाद इसे लागू कर दिया जाएगा, जिससे दिल्ली के लाखों छात्रों और अभिभावकों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


इसके अलावा इस सत्र में आप विधायक दल ने दो प्रस्ताव लाने की तैयारी की थी। पहला निंदा प्रस्ताव था, जिसमें जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर हुए कायराना आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा होनी थी। दूसरा धन्यवाद प्रस्ताव था, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकवाद और उसके समर्थकों के खिलाफ भारतीय सशस्त्र बलों के कड़े एक्शन के प्रति सम्मान प्रस्तुत करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्र क्यों टाला यह साफ नहीं
सत्र क्यों टाला गया है इसके बारे में कोई स्पष्ट नहीं है। विधानसभा सचिवालय के एक अधिकारी ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से (ऐसे कारण जो टाले न जा सकें) यह निर्णय लिया गया है। दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र 8 मार्च को शुरू हुआ था और 29 मार्च को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था। सत्र का दूसरा भाग 13 और 14 मई को होना था। विधानसभा सचिवालय ने सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को सत्र के स्थगन के बारे में सूचित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed