फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Elections dates preparations on regular updates of election commission 

नए साल के साथ बज सकती है दिल्ली विधानसभा चुनाव की रणभेरी

Thu, 26 Dec 2019 08:16 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 26 Dec 2019 08:16 PM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Elections dates preparations on regular updates of election commission 
चुनाव आयोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

नए साल के आगाज के साथ ही दिल्ली विधानसभा चुनावों की भी रणभेरी बज सकती है। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 20 फरवरी, 2020 को पूरा हो रहा है। इस आधार पर संभावना जताई जा रही है कि नए साल के पहले सप्ताह में अधिसूचना जारी करते हुए जनवरी के आखिरी सप्ताह में मतदान कराया जा सकता है। इसके बाद फरवरी के पहले सप्ताह में मतगणना के साथ ही नई सरकार की राह प्रशस्त की जा सकती है। 

विज्ञापन


चुनाव आयोग की तरफ से बृहस्पतिवार को तैयारियों की समीक्षा की गई। आयोग की तरफ से दिल्ली के मुख्य सचिव व पुलिस कमिश्नर के साथ अलग से एक और बैठक किए जाने के कारण भी चुनावी अधिसूचना जल्द जारी होने की संभावना और प्रबल हो गई है।
विज्ञापन


भारतीय चुनाव आयोग के मुख्यालय में हुई बैठक में मुख्य चुनाव अधिकारी सुनील अरोड़ा और चुनाव आयुक्तों अशोक लवासा व सुशील चन्द्रा ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से तमाम तरह की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चुनाव आयुक्त ने सी-विजिल एप पर मिलने वाली शिकायतों की रियल टाइम में जांच कराने के निर्देश दिए। साथ ही ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के प्रशिक्षण पर भी ध्यान दिए जाने को कहा।

बैठक के दौरान दिल्ली के सीईओ रणवीर सिंह ने तैयारियों को लेकर एक प्रस्तुतीकरण दिया। वरिष्ठ नागरिकों को मतदान के लिए आने-जाने की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। राज्य पुलिस के नोडल ऑफिसर के तौर पर स्पेशल कमिश्नर प्रवीर रंजन ने कानून व्यवस्था की तैयारियों से जुड़ा प्रस्तुतीकरण दिया।

पहली बार डाक पत्र से भी मतदान

इन चुनाव के साथ ही दिल्ली में पहली बार डाक पत्रों से मतदान की व्यवस्था भी लागू हो रही है। चुनाव आयोग ने इस व्यवस्था जुड़ी तैयारियों की भी समीक्षा की।

मतदान केंद्रों पर बनेंगे क्रेच-मोबाइल लॉकर, मौजूद होंगे सेल्फी प्वाइंट

दिल्ली के सीईओ रणवीर सिंह ने आयोग को बताया कि मतदान केंद्रों पर विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिनमें मतदान के दौरान छोटे बच्चों वाली माताओं के लिए क्रेच, मतदाताओं के लिए मोबाइल लॉकर, मतदान को यादगार बनाने के लिए सेल्फी प्वाइंट, वेटिंग एरिया, दिव्यांगों व बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर और रैंप सुविधा आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed