{"_id":"6792a73efbeb55361702c04f","slug":"delhi-assembly-elections-2025-police-starts-two-chatbots-for-election-management-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Assembly Elections 2025 : चुनाव प्रबंधन के लिए पुलिस ने शुरू किये दो चैटबॉट, एआई से हैं लैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Assembly Elections 2025 : चुनाव प्रबंधन के लिए पुलिस ने शुरू किये दो चैटबॉट, एआई से हैं लैस
Fri, 24 Jan 2025 02:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 24 Jan 2025 02:02 AM IST
सार
इलेक्शन सेल के एक अधिकारी ने बताया कि ये द्विभाषी चैटबॉट हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध होंगे। ये विधानसभा चुनाव का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
Chatbot
विस्तार
विधानसभा चुनाव से पहले, दिल्ली पुलिस ने पुलिस कर्मियों और अर्द्ध सैनिक बलों के कर्मियों की सहायता के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) प्रौद्योगिकी से लैस दो चैटबॉट ‘चुनाव मित्र’ और ‘साइबर सारथी’ शुरू किए हैं। इलेक्शन सेल के एक अधिकारी ने बताया कि ये द्विभाषी चैटबॉट हिंदी और अंग्रेजी में उपलब्ध होंगे। ये विधानसभा चुनाव का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विशेष पुलिस आयुक्त देवेश चंद श्रीवास्तव ने एआई-आधारित चैटबॉट की विशेषताओं के बारे में बताया। कहा कि ये एप्लिकेशन (एप) निर्वाचन आयोग और दिल्ली पुलिस द्वारा जारी महत्वपूर्ण दिशानिर्देशों का समय पर प्रसार सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
चैटबॉट, मैसेजिंग एप में उपयोग की जाने वाली कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का एक रूप है। यह एक कंप्यूटर प्रोग्राम हैं जो मानव की तरह जवाब देते हैं। ‘चुनाव मित्र’ नियमों और निर्देशों तक वास्तविक समय पर पहुंच प्रदान करता है, जबकि ‘साइबर सारथी’ साइबर सुरक्षा पर केंद्रित है।
विज्ञापन
यह कर्मियों को डिजिटल उपकरणों और प्लेटफार्म के सुरक्षित उपयोग के लिए आवश्यक दिशानिर्देशों से लैस करता है। इससे चुनाव संबंधी संवेदनशील जानकारी की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। दोनों चैटबॉट चुनाव-संबंधी जानकारी के व्यापक डाटाबेस पर आधारित हैं। इन एप्लिकेशन का उपयोग क्षेत्र के अधिकारियों द्वारा एक विशेष लिंक या क्यूआर कोड के माध्यम से किया जा सकता है।