Delhi Election 2020: दिल्ली में चढ़ा सियासी पारा, मतदान से पहले सोशल मीडिया पर भिड़े नेता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में सियासी पारा पूरी तरह गर्म हो चुका है। पूरी दिल्ली चुनावी रंग में रंग गई है। पार्टियों और प्रत्याशियों ने भी कमर कस ली है। चुनाव प्रचार को भी अब कुछ ही दिन शेष हैं। इसी बीच पिछले पांच साल के कामों के आधार पर लड़े जाने वाला चुनाव शाहीन बाग के इर्द-गिर्द घूमता नजर आ रहा है। शाहीन बाग की घटनाओं का चुनाव पर त्वरित असर पड़ रहा है। ऐसे में कोई भी नया मुद्दा बने-बनाए खेल को पलट सकता है। नेता एक दूसरे पर हमला करने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं।
यह सब भाजपा का षडयंत्र है: केजरीवाल
बुधवार को भी सुबह से ही बयानबाजी और सोशल मीडिया पर हमले का दौर जारी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शाहीन बाग में गोली चलाने वाले कपिल गुर्जर के साथ आम आदमी पार्टी के संबंधों को खारिज करते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल कर रही है। अगर कपिल का आम आदमी पार्टी के साथ कोई संबंध है तो उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। यह सब चुनाव से ठीक पहले भाजपा का पॉलिटिकल स्टंट है। केजरीवाल ने कहा कि गोली चलवाना हमारे बस की बात ही नहीं है।
मैं अमित शाह जी को दिल्ली चुनाव के मुद्दों पर बहस करने के लिए आमंत्रित करता हूँ। हर मुद्दे पर बहस करने के लिए तैयार हूँ। pic.twitter.com/3Ff4kGMd8z
विज्ञापन विज्ञापन— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 5, 2020
भाजपा की साजिश रोकने में चुनाव आयोग हस्पक्षेप करे: संजय सिंह
वहीं आप नेता संजय सिंह ने आज सुबह ट्वीट किया कि तुम्हारी गंदी राजनीति का खुलासा हो गया अमित शाह। कपिल गुर्जर का परिवार खुद कह रहा है कि उनका आप से कोई रिश्ता नहीं है। भाजपा प्रत्याशी को माला पहनाई है। भाजपा की साजिश रोकने के लिये चुनाव आयोग हस्तक्षेप करे।
मोदी और शाह को हराने के लिए दिल्ली जला दोगे क्या: जेपी नड्डा
सोशल मीडिया पर छिड़ी इस जंग में भाजपा भी पीछे नहीं है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केजरीवाल पर हमला करते हुए ट्वीट किया कि केजरीवाल जी, अगर आपने काम किया होता तो ये नौबत न आती। पहले जामिया और सीलमपुर में भीड़ को उकसाया, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में आगजनी और पथराव करवाया, फिर शाहीन बाग में धरना और फिर अपने ही कार्यकर्ता से वहां गोली चलवायी। क्या मोदी और शाह को हराने के लिए दिल्ली जला दोगे?
केजरीवाल जी, अगर आपने काम किया होता तो ये नौबत न आती।
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) February 5, 2020
पहले जामिया और सीलमपुर में भीड़ को उकसाया..
न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में आगज़नी और पथराव करवाया..
फिर शाहीन बाग में धरना..
और फिर अपने ही कार्यकर्ता से वहां गोली चलवायी।
क्या मोदी और शाह को हराने के लिए दिल्ली जला दोगे? pic.twitter.com/QUTAh9jAoC
केजरीवाल के लिए भाजपा का एक छोटा सा कार्यकर्ता ही काफी है: शाह
शाह ने लिखा कि मैं उनको बता दूं कि आपके झूठे विकास पर चर्चा करने के लिए भाजपा का एक छोटा सा कार्यकर्ता ही काफी है। और रही बात मुख्यमंत्री उम्मीदवार की तो दिल्ली का हर नागरिक भाजपा का मुख्यमंत्री उम्मीदवार है।केजरीवाल पूछ रहे हैं कि दिल्ली में भाजपा का CM कौन है मैं उनके साथ विकास पर चर्चा करूँगा।
— Amit Shah (@AmitShah) February 4, 2020
मैं उनको बता दूँ कि आपके झूठे विकास पर चर्चा करने के लिए भाजपा का एक छोटा सा कार्यकर्ता ही काफी है।
और रही बात CM उम्मीदवार की तो दिल्ली का हर नागरिक भाजपा का CM उम्मीदवार है। pic.twitter.com/O6ejQkAFi6
दिल्ली में दंगे करवाना चाहते हैं केजरीवाल: प्रवेश वर्मा
वहीं चुनाव आयोग के प्रतिबंध का समय खत्म होते ही भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा एक बार फिर अपने पुराने रूप में आ गए हैं। उन्होंने आप नेताओं के दावों और बयानों पर ताबड़तोड़ पलटवार शुरू कर दिया है। इसके साथ ही वो दिल्ली के माहौल को बिगाड़ने में आम आदमी पार्टी का हाथ होने की बात भी कहते नजर आ रहे हैं। इससे पहले उन्होंने केजरीवाल को आतंकवादी कह दिया था, जिसपर आज उन्हें जवाब मिला है।मगर दिन दहाड़े गोलियां चलाने वाला तो आप ही कि आम आदमी पार्टी का सदस्य निकला।
— Parvesh Sahib Singh (@p_sahibsingh) February 4, 2020
क्यों इतना ड्रामा करते है? https://t.co/VTLVIuLzYZ