फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi election 2020: रोड शो में जुटे केजरीवाल, भाजपा-कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

Wed, 22 Jan 2020 06:44 PM IST
प्राची प्रियम चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 22 Jan 2020 06:44 PM IST
खास बातें

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरने वाली सभी पार्टियों के उम्मीदवारों ने अपना नामांकन भर दिया है। घंटों के इंतजार के बाद मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी पर्चा भरा। इसके बाद से दिल्ली में चुनावी हलचल तेज हो गई है। सभी ने वोटरों को अपने खेमे में करने की कवायद शुरू कर दी है। ऐसे में आपके लिए दिल्ली की हर छोटी बड़ी खबरों से अपडेट रहना जरूरी है। यहां पढ़ें दिल्ली में चुनावी हलचल की हर खबर-

विज्ञापन
Delhi Assembly Elections 2020 Live updates AAP BJP Congress news
delhi assembly elections 2020: अरविंद केजरीवाल का रोड शो - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

06:43 PM, 22-Jan-2020

आचार संहिता का उल्लंघन करने के 1000 से अधिक मामले दर्ज

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले 1000 से अधिक आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है। दिल्ली चुनाव आयोग अधिकारी रणबीर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि राजनीतिक संदेश के प्रचार के मामले में ऑटो-रिक्शा और ई-रिक्शा सहित 2,078 सार्वजनिक वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। नगर निकायों ने सम्पत्ति विरूपण कानून के तहत 543512 होर्डिंग और पोस्टर हटाए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में छह जनवरी को आचार संहिता लागू हो गई थी।

 

06:21 PM, 22-Jan-2020

आप ने कहा- कपिल मिश्रा की उम्मीदवारी हो रद्द

आम आदमी पार्टी की दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी से शिकायत- भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा का मॉडल टाउन से गलत नामांकन पत्र स्वीकार किया गया। उनकी उम्मीदवारी को चुनाव आयोग तुरंत रद्द करे। आप ने चुनाव आयोग को पत्र लिखा।    
 

 
विज्ञापन
04:49 PM, 22-Jan-2020
केजरीवाल बोले- काम के आधार पर लड़ रहे हैं चुनाव

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा- आम आदमी पार्टी दिल्ली में पिछले पांच साल के दौरान किए गए कामों के आधार पर चुनाव लड़ रही है। हमने पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कड़ी मेहनत की है।  
 

 
03:38 PM, 22-Jan-2020
बादली और आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्रों में केजरीवाल का रोड शो।  
 

01:13 PM, 22-Jan-2020
भाजपा ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट 

भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कई नए सांसदों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा इस लिस्ट में सनी देओल और हेमा मालिनी का भी नाम शामिल है। 
 

बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने भी आज 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। 
 
 
12:39 PM, 22-Jan-2020

केजरीवाल का अंदाज

आप संयोजक व सीएम अरविंद केजरीवाल ने भाजपा-कांग्रेस और दूसरे दलों के समर्थकों से भी वोट मांगा।
 

अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को नामांकन भरा था। हालांकि इसके लिए उन्हें करीब 6 घंटे लंबा इंतजार करना पड़ा था। परचा दाखिल करने के लिए करीब 60 उम्मीदवार डीएम दफ्तर पहुंचे थे, इसके चलते केजरीवाल को घंटों इंतजार करना पड़ा।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
10:49 AM, 22-Jan-2020

मनोज तिवारी ने किया ट्वीट

भाजपा के दिल्ली प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने नागरिकता कानून के खिलाफ शाहीन बाग में चल रहे प्रदर्शन को लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल को टैग करते हुए पूछा है कि शाहीन बाग में धरना प्रदर्शन के कारण 39 दिनों से यातायात ठप्प है। लाखों लोग परेशान हैं। 

बच्चे परीक्षा के समय भी दो-दो घंटे सड़कों पर बर्बाद कर रहे हैं। ऑफिस जाने वालों को परेशानी हो रही है। व्यापारियों को नुकसान हो रहा है। क्या ये सब जायज है?
 

 
10:22 AM, 22-Jan-2020

रोड शो में जुटे केजरीवाल, आप ने की कपिल मिश्रा की उम्मीदवारी रद्द करने की मांग

कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार सुबह कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नाम शामिल हैं। इनके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, शशि थरूर, नवजोत सिंह सिद्धू और शत्रुघ्न सिन्हा भी कांग्रेस के स्टार प्रचारक होंगे।  
 

 
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed