{"_id":"5e2c303d8ebc3e4ade2127e7","slug":"delhi-assembly-elections-2020-kejriwal-fire-back-amit-shah-over-his-remarks-on-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Elections 2020: अमित शाह को केजरीवाल का न्योता, बोले- खुद कर लें दिल्ली के स्कूलों का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Elections 2020: अमित शाह को केजरीवाल का न्योता, बोले- खुद कर लें दिल्ली के स्कूलों का दौरा
Sat, 25 Jan 2020 06:11 PM IST
प्राची प्रियम
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 25 Jan 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल-अमित शाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह पर हमला करते हुए कहा कि वह शिक्षा को ओछी राजनीति का हिस्सा नहीं बनाएं और न ही छात्रों, शिक्षकों और दिल्ली के सरकारी स्कूलों के अभिभावकों की कड़ी मेहनत का मजाक उड़ाएं।
विज्ञापन
I invite Amit Shah ji to come visit any Delhi govt school with me. I will cancel all my appointments for him. Politics on education is a positive change, but dirty politics is not welcome. pic.twitter.com/WC3N5oiWyD
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 25, 2020विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल आमित शाह ने कहा था कि आप ने सत्ता में आने के बाद नए स्कूल नहीं बनवाए और मौजूदा स्कूलों की स्थिति में भी गिरावट आई है। इसी आरोप के जवाब में केजरीवाल ने यह सब कहा है।
शाह ने ट्वीट किया था कि केजरीवाल जी ने 500 स्कूल बनाने का वादा किया था। नए स्कूल बनाना तो दूर, वर्तमान स्कूलों की भी हालत जर्जर हो चुकी है। 700 स्कूलों में प्रधानाध्यापक नहीं हैं, 1000 से अधिक स्कूलों में विज्ञान शाखा ही नहीं है, 19000 शिक्षकों की कमी है। केजरीवाल सरकार शिक्षा बजट का 30% खर्च ही नहीं कर पाई।
इसी की जवाब देते हुए केजरीवाल ने शाह को न्योता दिया कि वो खुद आकर दिल्ली के सरकारी स्कूलों की स्थिति देख लें। केजरीवाल ने कहा कि अमित शाह कृपया समय निकालें और मेरे साथ आकर सरकारी स्कूलों का दौरा करें। आप पूरे दिन नकारात्मकता से घिरे रहते हैं। हमारे छात्रों से मिलिए आपको कुछ सकारात्मकता मिलेगी। शिक्षा पर सकारात्मक राजनीति कीजिए।