Delhi Election 2020: 'आम आदमी पार्टी' को टक्कर देने उतरी 'अनजान आदमी पार्टी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की जनता के बीच 'आम आदमी पार्टी का कितना दबदबा है, इससे कोई अनजान नहीं है। लेकिन 'अनजान आदमी पार्टी' अधिकतर लोगों के लिए वाकई अनजान पार्टी है। आपने भी इस पार्टी का नाम शायद ही सुना होगा, लेकिन आपको बता दें कि दिल्ली के चुनावी समर में इस अनजान आदमी पार्टी ने सीधे मुख्यमंत्री केजरीवाल से टक्कर लेने का जिगरा दिखाया है।
अनजान आदमी पार्टी का गठन 2015 में किया गया था। यह पार्टी अपनी स्थापना का श्रेय 2013 में आम आदमी पार्टी की '49-दिवसीय सरकार' को देती है। इनका कहना है कि अरविंद केजरीवाल हमारी प्रेरणा हैं। हम उनकी वजह से ही राजनीति में आए हैं और हमारी लड़ाई भी उन्हीं के खिलाफ है।
मजेदार बात यह है कि अनजान आदमी पार्टी के सदस्य बिल्कुल आम आदमी पार्टी के जैसी ही टोपी पहनते हैं, जिसपर सफेद अक्षरों में पार्टी का नाम लिखा होता है। उनका मानना है कि 'अनजान' का रंग काला होता है, इसलिए वे काली टोपी पहनते हैं।
नई दिल्ली में केजरीवाल को दे रहे हैं टक्कर
केजरीवाल की नई दिल्ली विधानसभा सीट पर इस बार कुल 28 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं। इनमें कैब चालक से लेकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर तक हर तरह के उम्मीदवार हैं। इन्हीं में से एक है अन्जान आदमी पार्टी, जिसके प्रत्याशी हैं शैलेंद्र सिंह शाल्ली। शैलेंद्र राष्ट्रीय स्तर के एथलीट हैं और चक दे इंडिया फिल्म में शाहरुख खान के साथ काम भी कर चुके हैं।
शैलेंद्र साल 2001 के राष्ट्रीय खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। इस बार उनका चुनाव चिन्ह भी 'हॉकी का बल्ला और बॉल' है। एक समय में वह अन्ना हजारे के नेतृत्व में चलाए गए इंडिया अगेंस्ट करप्शन अभियान के समर्थक थे।