फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Election : Rallies of Narendra Modi, Amit Shah, Priyanka Gandhi and Rahul Gandhi

दिल्ली के चुनावी मैदान में आज भाजपा से उतरेंगे मोदी-शाह तो कांग्रेस से राहुल-प्रियंका

Tue, 04 Feb 2020 07:17 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 04 Feb 2020 07:17 AM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Election : Rallies of Narendra Modi, Amit Shah, Priyanka Gandhi and Rahul Gandhi

देश की राजधानी दिल्ली के विधानसभा चुनाव में महज चंद दिन बचे हैं। इन चंद दिनों में मतदाताओं को अपनी ओर लुभाने के लिए सभी राजनीतिक दल एड़ी-चोटी का जोर लगा रहे हैं। चुनाव प्रचार कार्यक्रम भी जोर-शोर से चल रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को कार्यक्रम करेंगे तो कांग्रेस की ओर से पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. मनमोहन सिंह मैदान में होंगे। मनमोहन सिंह राजौरी गार्डन में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारका में एक जन रैली को संबोधित करेंगे। अमित शाह की आज तीन रैलियां होंगी। वह दिल्ली कैंट, पटेल नगर और तीमारपुर में रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं, कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी और राहुल गांधी जंगपुरा और संगम विहार में रैलियों को संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन

आप कार्यकर्ता करेंगे 15 हजार बैठकें

दिल्ली चुनाव के आखिरी चरण में आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में करीब 15,000 बैठकें करने के साथ ही ‘अच्छे होंगे पांच साल, दिल्ली में तो केजरीवाल’ टैग लाइन के साथ आप कार्यकर्ता गलियों में चक्कर लगाएंगे। दिलचस्प यह कि इस दौरान आप कार्यकर्ता भाजपा समर्थकों से भी मुलाकात कर दिल्ली के भविष्य के नाम पर आप को वोट करने की अपील करेंगे।

पार्टी दफ्तर में मीडिया से बात करते हुए आप सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि आप तीन दिनों का महाअभियान लांच करने जा रही है। इसमें पार्टी के अनुषांगिक संगठनों के करीब 500 पदाधिकारी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में रोजाना 10-10 बैठकें करेंगे। इस हिसाब से तीन दिनों में करीब 15,000 बैठकें होंगी। उन्होंने बताया कि इस फेज की टैग लाइन ‘अच्छे होंगे पांच साल, दिल्ली में तो केजरीवाल’ होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed