फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Election held in first week of Feb!

फरवरी के पहले हफ्ते में होंगे दिल्ली के विधानसभा चुनाव!

Thu, 25 Dec 2014 09:08 PM IST
Updated Thu, 25 Dec 2014 09:08 PM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Election held in first week of Feb!

चुनाव आयोग दिल्ली चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर चुका है। इस बाबात आयोग ने दिल्ली चुनाव अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों के संग भी बैठक की। जानकारी के मुताबिक उप चुनाव आयुक्त विनोद जुत्शी ने बुधवार को दिल्ली चुनाव की तैयारियों का जायजा भी ले लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आयोग फरवरी के पहले हफ्ते में दिल्ली में विधानसभा चुनाव कराना चाहता है। सूत्रों के मुताबिक मतदान एक ही चरण में पूरे कर लिए जाएंगे। बुधवार को हुई बैठक में दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी चंद्रभूषण के अलावा कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए। बैठक के बाद चुनाव अधिकारियों ने पुलिस को भी चुनावों के लिए तैयार रहने को कहा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आयोग जनवरी के अंतिम सप्ताह में ही चुनाव कराने की तैयारी में था, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने 26 जनवरी पर अमेरिकी राष्ट्रपति के भारत दौरे को लेकर तारीखें आगे बढ़ाने को कहा। इसके बाद अयोग ने बराक के जाने के बाद किसी भी दिन चुनाव कराने के संकेत दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार होगी तारीखों की घोषणा!

Delhi Assembly Election held in first week of Feb!

चुनाव आयोग शुक्रवार को मतदान की तारीखों पर आखिरी फैसला ले सकता है। इसी के मद्देनजर आयोग ने शुक्रवार को फिर से बैठक बुलाई है। आपको बता दें कि चुनाव की तारीखों की घोषणा होते ही दिल्ली में आचार संहिता लागू हो जाएगी।

आयोग के सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को घोषणा न होने की स्थिति में 30 दिसंबर से पहले हर हाल में ये घोषणा कर दी जाएगी। गौरतलब है कि दिल्‍ली में बीते 4 नवंबर को विधानसभा भंग कर दी गई थी और राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया था। नियम के अनुसार राष्ट्रपति शासन लागू होने के 6 महीने के अंदर चुनाव कराना आवश्यक होता है।

मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाएं : आयोग

Delhi Assembly Election held in first week of Feb!

दिल्ली में संभावित विधानसभा चुनाव को देखते हुए बुधवार को चुनाव आयोग में उपचुनाव आयुक्त विनोद जुत्सी ने दिल्ली के चुनाव अधिकारियों के साथ तैयारियों को लेकर बैठक की।

आयोग ने दिल्ली चुनाव अधिकारियों से 5 जनवरी को जारी होने वाले अंतिम मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने को कहा। साथ ही कहा कि किसी भी तरह की शिकायतें आने पर जांच के बाद ही कार्रवाई की जाए।

चुनाव तैयारियों के साथ मतदान के लिए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाए जाएं। जुत्सी ने मौजूद पुलिस अधिकारियों से संवेदनशील इलाकों की मैपिंग करने व सुरक्षा प्लान बनाने का भी निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed