फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Election congress Rahul Gandhi Priyanka Gandhi, Yogi Adityanath PM Modi rally

राहुल-प्रियंका से यहां होगा नरेंद्र मोदी का सामना, योगी आदित्यनाथ चलाएंगे चुनावी शब्द बाण

Fri, 31 Jan 2020 09:08 PM IST
अनवर अंसारी डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 31 Jan 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Election congress Rahul Gandhi Priyanka Gandhi, Yogi Adityanath PM Modi rally
नरेंद्र मोदी-राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

दिल्ली लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में दिल्ली वालों को दिग्गजों की सभाओं का मेगा शो देखने को मिलेगा। तीन और चार फरवरी को कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की जनसभाएं होनी तय हो गई हैं। प्रियंका गांधी कुछ इलाकों में रोड शो का आयोजन भी कर सकती हैं। इसके लिए स्थान का चयन होना अभी बाकी है। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पांच फरवरी को शास्त्री पार्क में दोपहर बारह बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगी।

विज्ञापन


तीन और चार तारीख को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैलियां होनी भी तय हुई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन फरवरी को पूर्वी दिल्ली के सीबीडी ग्राउंड में और चार फरवरी को द्वारका के रामलीला मैदान में लोगों को संबोधित करेंगे। इन रैलियों में बीजेपी के बीस-बीस विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी भी उपस्थित रहेंगे। राहुल और प्रियंका गांधी की रैलियां भी इन्हीं तारीखों पर हैं, इसलिए दोनों तरफ से शब्द बाण चलने की उम्मीद की जा रही है।
विज्ञापन


इसके अलावा भाजपा के फायर ब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ भी एक फरवरी से चार फरवरी तक दिल्ली में होंगे। वे करावल नगर से भाजपा प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट के क्षेत्र में रैली कर अपनी दिल्ली चुनाव यात्रा को आगे बढ़ाएंगे। एमसीडी चुनाव में भाजपा की स्थिति बहुत कमजोर बताई जा रही थी। कहा जाता है कि फायर ब्रांड योगी आदित्यनाथ ने ही अपने भाषणों से दिल्ली की फिजा बदल दी और पार्टी को शानदार जीत दिला दी। अब विधानसभा में योगी कितने कामयाब होंगे, यह 11 फरवरी को ही पता चलेगा जब ईवीएम मशीनें खुलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, आम आदमी पार्टी इन्हीं दिनों में अपने स्टार प्रचारकों अरविंद केजरीवाल और विशाल ददलानी के रोड शो आयोजित करेगी। आम आदमी पार्टी ने मेरा वोट अरविंद केजरीवाल को अभियान चला रखा है। उसकी कोशिश है कि वोटरों के मन में प्रत्याशियों की बजाय अरविंद केजरीवाल की ईमानदार छवि को स्थापित किया जाए जिससे पार्टी के लिए सबसे बेहतर परिणाम पाया जा सके।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed