फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi assembly election BJP statement came on AAP leaders leaving party Congress also took a jibe

एक दिन में आठ MLA का इस्तीफा: आप नेताओं के पार्टी छोड़ने पर आया बीजेपी का बयान, कांग्रेस ने भी कसा तंज

Fri, 31 Jan 2025 10:38 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 31 Jan 2025 10:38 PM IST
सार

Delhi Assembly Election 2025: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी बिखरने लगी है। विषय यह नहीं है कि विधायक व पूर्व विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है।

विज्ञापन
delhi assembly election BJP statement came on AAP leaders leaving party Congress also took a jibe
आप के आठ विधायकों ने दिया इस्तीफा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी बिखरने लगी है। विषय यह नहीं है कि विधायक व पूर्व विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है। विषय यह है कि उन्होंने कहा क्या है, उन्होंने कहा कि जिस तरह का विश्वास अरविंद केजरीवाल ने शुरू में अर्जित करने की कोशिश की थी, अब पार्टी से जुड़े लोग स्वयं को ठगा महसूस कर रहे हैं। उन्हें अब केजरीवाल और आप पर भरोसा नहीं है।

विज्ञापन

वीरेंद्र सचदेवा ने यह भी कहा कि इनका साथ छोड़ने वालों में अन्ना हजारे से शुरू हुई फेहरिस्त अब आठ विधायकों तक पहुंच चुकी है। हर वह आदमी जो दिल्ली में विकास चाहता है, वह इनके साथ रह ही नहीं सकता क्योंकि केजरीवाल का मतलब है, भ्रष्टाचार, चोरी, लूट व कमीशन। जिन लोगों ने पार्टी छोड़ी, यह उनका निजी निर्णय रहा, लेकिन हर वह व्यक्ति पार्टी छोड़ेगा जो दिल्ली को विकसित देखना चाहता है। पार्टी छोड़ने वाले समझ चुके हैं कि केजरीवाल ने ना केवल दिल्ली की जनता, बल्कि उन्हें भी धोखा दिया है। सिलसिला यहां थमने वाला नहीं है और यह क्रम जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आप के सात विधायकों का इस्तीफा केजरीवाल की हार के संकेत : देवेन्द्र यादव
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दावा किया है कि आम आदमी पार्टी के आठ विधायकों के इस्तीफे से उसमें आंतरिक कलह और भ्रष्टाचार उजागर हो गया है। दरअसल इन विधायकों ने पार्टी के भीतर व्याप्त भ्रष्टाचार के लिए सीधे अरविंद केजरीवाल को जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन

यादव ने दावा किया कि आगामी पांच फरवरी के चुनाव में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, आतिशी सहित आप के प्रमुख नेता हार का सामना करेंगे। पिछले कुछ महीनों में आप के कई नेता और कार्यकर्ता पार्टी छोड़ चुके हैं, जिससे संकेत मिलता है कि आठ फरवरी को चुनाव परिणामों के बाद पार्टी का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है। यादव ने आप सरकार पर विभिन्न घोटालों का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शराब घोटाला, शीश महल में करोड़ों का घोटाला, डीटीसी, दिल्ली जल बोर्ड, शिक्षा, स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी, यमुना और प्रदूषण के नाम पर करोड़ों का घोटाला हुआ हैं। इन घोटालों को अरविंद केजरीवाल के निर्देश पर अंजाम दिया गया और सीएजी की 14 रिपोर्ट्स को सदन में प्रस्तुत नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed