आप ने कहा...तुमसे ना हो पाएगा तिवारी, जानें क्या है पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के दिल्ली सरकार से पांच गुना ज्यादा सब्सिडी देने से जुड़े बयान पर आप ने चुटकी है। पार्टी ने गैंग ऑफ वासेपुर फिल्म के मशहूर डॉयलाग का सहारा लेते हुए कहा है...‘तुमसे ना हो पाएगा।’ इसके साथ आप ने सोशल मीडिया पर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह अपने दफ्तर में बिना बिजली के काम करते दिख रहे हैं।
आप सांसद संजय सिंह ने मनोज तिवारी को चुनौती दी है कि वह चुनाव से पहले हरियाणा में 1000 यूनिट फ्री करके दिखवाएं। इसके बाद वह दिल्ली में पांच गुना ज्यादा बिजली देने का वादा करें।
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला अपने दफ्तर में बिना बिजली के काम कर रहे हैं। मनोज तिवारी जुमला फेंक रहे हैं कि वह दिल्ली में एक हजार यूनिट बिजली फ्री कर देंगे। दिल्ली में वादा करने से पहले भाजपा शासित राज्यों में मुफ्त बिजली देकर दिखाएं। तुमसे ना हो पाएगा।
अरविंद केजरीवाल का कहना है कि भाजपा शासित उत्तर प्रदेश व हरियाणा में बिजली महंगी भी है और आपूर्ति भी अनियमित है। मनोज तिवारी को दिल्ली में वादा करने से पहले यूपी व हरियाणा में बिजली मुफ्त करके दिखाएं। इसके बाद ही दिल्लीवाले उन पर यकीन करेंगे।
10 दिनों तक सीएम से 10 सवाल पूछेगी भाजपा
चुनावी रणनीति के तहत भाजपा अगले नौ दिनों तक आम आदमी पार्टी से हर रोज एक सवाल पूछेगी और उसका जवाब देने की चुनौती देगी। इस कड़ी में बृहस्पतिवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पूछा कि एमसीडी के 20 हजार करोड़ रुपये दिल्ली सरकार क्यों दबाए बैठी है। इस वजह से कर्मचारियों को वेतन देने में दिक्कत आ रही है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी और सांसद रमेश बिधूड़ी ने संयुक्त प्रेस वार्ता में आप के दावों की पोल खोलने वाले वीडियो और ट्वीट दिखाया। इसमें टूटी सड़कें, जलजमाव के कारण सड़कों पर कीचड़, खुली नालियों को पार करते बच्चों को दिखाया गया। तिवारी ने कहा कि एक बार फिर साबित हो गया है कि केजरीवाल के पास बताने के लिए अपनी सरकार का कोई काम नहीं है। काम करने वाली सरकार नहीं ये कारनामों वाली ‘झाड़ू सरकार’ है। सच्चाई को छिपाने के लिए केजरीवाल इधर-उधर की बात कर रहे हैं। पानी, बस, प्रदूषण, कॉलेज, फ्लाईओवर और सड़कों की बात नहीं करते हैं।
तिवारी ने कहा कि दिल्ली सरकार ने दक्षिणी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और उत्तरी दिल्ली एमसीडी को दिया जाने वाला लगभग 20 करोड़ का फंड नहीं दिया गया। सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि सीसीटीवी कैमरा, मुफ्त वाई-फाई समेत 70 वादों को पूरा नहीं कर दिल्ली की जनता को गुमराह किया गया है।
सीएम का जवाब...
एमसीडी को दिल्ली सरकार से पिछली सरकारों की तुलना में ज्यादा फंड मिला है। हमारी सरकार आने से पहले 2013 में कांग्रेस सरकार थी और 2014 में राष्ट्रपति शासन था। उस दौरान नगर निगम को जितना फंड दिया गया उससे कहीं ज्यादा हमारी सरकार ने फंड दिया है। बावजूद इसके, भाजपा कंगाल हो गई है। आलम यह है कि एमसीडी अपने कर्मचारियों को सैलरी नहीं दे पाती।
-अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री