फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi assembly election 2020, Elderly and young people all voted in excitement

दिल्ली चुनावः बुजुर्ग और जवान, सबने जमकर किया मतदान

Sun, 09 Feb 2020 06:16 AM IST
संजीव कुमार झा शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली
शुजात आलम, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 09 Feb 2020 06:16 AM IST
विज्ञापन
Delhi assembly election 2020, Elderly and young people all voted in excitement
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 - फोटो : अमर उजाला

सुबह के करीब साढ़े सात बजे रहे थे। शाहीन बाग के शाहीन पब्लिक स्कूल के बाहर मतदाताओं की भीड़ जुटने लगी थी। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा बलों ने भी समय से पहले वोट डालने आए लोगों को मतदान केंद्र से कुछ दूर ही रोक दिया। आठ बजते ही वोटरों को मतदान केंद्र में प्रवेश दिया गया।

विज्ञापन


देखते ही देखते पोलिंग बूथों पर लंबी-लंबी कतारें लग गईं। कमोबेश, यही हाल शाहीन बाग के मौलाना अबुल कलाम आजाद स्कूल और ओखला मॉर्डन पब्लिक स्कूल शाहीन बाग का भी था। दिन चढ़ने के साथ मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ जुटती चली गई। स्थानीय लोगों का कहना था कि मताधिकार ही उनकी ताकत है। सीएए और एनआरसी लाकर मौजूदा सरकार साजिश के तहत उन्हें अधिकारों से वंचित करना चाहती है।
विज्ञापन


शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर पहले दिन से विरोध प्रदर्शन कर रही दादी सरवरी ने बताया कि दिन निकलते ही वह वोट डालने के लिए तैयार हो गई थीं। उनका वोट मौलाना अबुल कलाम आजाद स्कूल में था। करीब सवा सात बजे वह वहां पहुंच गई, लेकिन वहां जाकर पता चला कि वोटिंग आठ बजे से शुरू होगी। इंतजार के बाद आठ बजे उन्होंने वोट डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


जामिया के एजुकेशन डिपार्टमेंट में प्रोफेसर जसीम अहमद ने बताया कि वह ओखला मॉर्डन स्कूल में सुबह से लाइन में लगे थे। दो घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी उनका नंबर नहीं आ पाया। शाहीन पब्लिक स्कूल में एक ओर महिलाओं और दूसरी ओर पुरुषों की करीब पांच-पांच सौ मीटर लंबी लाइन थीं।


ओखला विधानसभा में एमसी स्कूल अबुल फजल, यूपी प्रोजेक्ट स्कूल, एमसी स्कूल ओखला, बटला हाउस, सेंट गिरी स्कूल, जामिया मिडिल स्कूल और जामिया यूनिवर्सिटी कैंपस के मतदान केंद्रों में भी यही हालत थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed