{"_id":"5e3420888ebc3ebfea693de2","slug":"delhi-assembly-election-2020-congress-suspends-former-mp-mahabal-mishra-from-party-for-anti-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Election 2020: कांग्रेस ने पूर्व सांसद महाबल मिश्रा को पार्टी से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Election 2020: कांग्रेस ने पूर्व सांसद महाबल मिश्रा को पार्टी से निकाला
Fri, 31 Jan 2020 06:11 PM IST
Mohit Mudgal
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 31 Jan 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
महाबल मिश्रा (file photo)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने पूर्व सांसद महाबल मिश्रा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए पार्टी से निकाल दिया। महाबल मिश्रा के बेटे विनय मिश्रा 13 जनवरी को आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
बता दें विनय कुमार मिश्रा को द्वारका से टिकट दिया गया है। विनय मिश्रा साल 2013 में पालम विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे, लेकिन वह अपनी जमानत भी नहीं बचा सके थे।
विज्ञापन
विनय के आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया था कि कांग्रेस पार्टी से पालम विधानसभा से चुनाव लड़ चुके युवा नेता विनय कुमार मिश्र जी ने आज आम आदमी पार्टी का दामन थामा। पार्टी की नीतियों से और हमारी सरकार के कामों से प्रभावित हो कर वो हमारे परिवार में शामिल हो रहे हैं। उनका आम आदमी पार्टी में तहेदिल से स्वागत है।
विज्ञापन
कॉंग्रेस पार्टी से पालम विधानसभा से चुनाव लड़ चुके युवा नेता विनय कुमार मिश्र जी ने आज आम आदमी पार्टी का दामन थामा। पार्टी की नीतियों से और हमारी सरकार के कामों से प्रभावित हो कर वो हमारे परिवार में शामिल हो रहे हैं। उनका आम आदमी पार्टी में तहेदिल से स्वागत है। pic.twitter.com/Xws6kU4fpE
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 13, 2020
पूर्वांचली चेहरा रहे हैं महाबल मिश्रा
महाबल मिश्रा दिल्ली में कांग्रेस पार्टी का पूर्वांचली चेहरा माने जाते हैं और उन्होंने पार्षद से सांसद तक का सफर तय किया है।
ये नेता आप में हुए शामिल
विनय के साथ-साथ राम सिंह, हेमचंद गोयल, रत्नेश भाटी ( अध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस), पवन कुमार ( निगम पार्षद, बदरपुर), शिवेंद्र नागर ( डेलीगेट, कांग्रेस प्रदेश कमेटी), राजेश कुमार और संजय प्रधान, कांग्रेस कमेटी के सदस्य लल्लन शर्मा, रोहिणी से पार्षद जय भगवान उपकार भी आप में शामिल हुए थे।