फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi assembly election 2020 arvind kejriwal message to youth i want india number 1 country help me

केजरीवाल का देश के युवाओं के नाम संदेश, भविष्य में आप को संभालनी है देश की बागडोर

Tue, 28 Jan 2020 10:00 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 28 Jan 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
Delhi assembly election 2020 arvind kejriwal message to youth i want india number 1 country help me
अरविंद केजरीवाल - फोटो : Social Media
दिल्ली चुनाव में अब दो हफ्ते से भी कम का समय बचा है और सभी पार्टियों ने चुनाव जीतने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। जहां एक ओर दिल्ली का चुनाव शाहीन बाग के मुद्दे पर आकर टिक गया है, वहीं आम आदमी पार्टी इसे अ़पने काम पर लाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


इसी सिलसिले में आज आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने एक ट्वीट कर दिल्ली के युवाओं को एक संदेश दिया है। इसमें वह युवाओं को देश का भविष्य बता रहे हैं और भारत को नंबर एक का देश बनाने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है कि, ''दिल्ली के युवाओं के लिए मेरा संदेश। आने वाले समय में आप ही को देश की बागडोर संभालनी है। मैं भारत को दुनिया का नंबर वन देश देखना चाहता हूं। इस सपने को पूरा करने के लिए मुझे आपका साथ चाहिए ...।''
विज्ञापन
विज्ञापन




नमस्कार, मैं अरविंद केजरीवाल, अंदर आ सकता हूं...

मतदाताओं तक अधिकाधिक पहुंचने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) कोई कसर नहीं छोड़ रही है। इसी के तहत मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अनूठे अंदाज में लोगों से रूबरू होंगे। उन्होंने सोमवार को ‘केजरीवाल आपके द्वार’ मुहिम लांच की।

प्रचार के आखिरी चरण तक केजरीवाल तकनीक की मदद से मतदाताओं के घर की कॉल बैल बजाते नजर आएंगे। इसके लिए एक वेबसाइट के साथ टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया। इसके सहारे आम लोगों के सवालों को जवाब देने के साथ दिल्ली सरकार के पांच साल के कामकाज की जानकारी भी देंगे।

पार्टी की ओर से जारी किए गए 7690944444 नंबर पर मिस्ड कॉल करने पर मोबाइल पर एक लिंक आएगा। जिस पर क्लिक करने से केजरीवाल का वीडियो मैसेज मिलेगा, नमस्कार... मैं अरविंद केजरीवाल। अंदर आ सकता हूं। आप व्यस्त तो नहीं हैं...। फिर, वेलकम का बटन दबाने से दिल्ली सरकार की अलग-अलग योजनाओं से जुड़े लिंक होंगे। इसमें केजरीवाल अपनी योजनाओं की वीडियो से जानकारी देंगे।

पार्टी दफ्तर में मुहिम लांच करते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में करीब 50 लाख परिवार हैं। इच्छा होने के बावजूद वह खुद हर घर तक नहीं पहुंच सकते। ऐसे में इसके लिए तकनीक का सहारा लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मुहिम में उनके व दिल्लीवालों के बीच कोई दूसरा नहीं होगा। वह सीधे आम लोगों से संवाद करेंगे। आम लोग शिकायत भी कर पाएंगे।

केजरीवाल ने बताया कि वह कांग्रेस व भाजपा कार्यकर्ताओं से बिना किसी भेदभाव किए उनके घर पहुंचेंगे। पिछले पांच साल में उनकी सरकार ने सबके लिए काम किया है।

इस तरह काम करेगा ‘केजरीवाल आपके द्वार’

7690944444 पर मिल कॉल देना होगा। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर  www.welcomekejriwal.in   नाम का लिंक है। इस पर क्लिक करते ही वीडियो में आपको अरविंद केजरीवाल दरवाजे पर घंटी बजाते दिखेंगे।

साथ ही अंदर आने की इजाजत मांगेंगे। मोबाइल पर वेलकम पर क्लिक करने पर स्क्रीन पर बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, महिला सुरक्षा व कच्ची कॉलोनी का विकल्प मिलेगा।

अब किसी भी विकल्प को चुन कर मुख्यमंत्री से सीधे उसके बारे में जानकारी ले सकते हैं। केजरीवाल वीडियो संदेश में संबंधित योजना पर बात करेंगे। इसके बाद लोग अपना फीडबैक देने के साथ शिकायत व सुझाव भी दे सकते हैं।

8 फरवरी को प्यार से दबेगा बजट: प्रशांत 
जनता दल यूनाइटेड के नेता और आम आदमी पार्टी के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने शाह के बयान पर ट्वीट किया कि 8 फरवरी को ईवीएम का बटन तो प्यार से ही दबेगा। जोर का झटका धीरे से लगना चाहिए। ताकि आपसी भाईचार और सौहार्द कायम रहे। गौरतलब है कि एक दिन पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा था कि ईवीएम का बटन इतने जोर से दबाना कि उसके करंट से आठ फरवरी को शाहीन बाग के धरनार्थी अपने आप भाग जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed