फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Assembly Election 2020: Amit shah hits out at arvind kejriwal over govt school condition

Delhi Election 2020: अब 'स्कूलों की हालत' पर भिड़े अमित शाह-केजरीवाल, ऐसे हुआ वार-पलटवार

Tue, 28 Jan 2020 05:14 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Tue, 28 Jan 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
Delhi Assembly Election 2020: Amit shah hits out at arvind kejriwal over govt school condition
अमित शाह और अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के चुनावी मौसम के बीच स्कूलों की हालत को लेकर भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के बीच रस्साकशी का दौर जारी है। इसे लेकर मंगलवार को भाजपा नेता व गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फिर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसदों के दौरे के बाद पता चला है कि स्कूलों की हालत कितनी दयनीय है और इससे आप पूरी तरह बेनकाब हो गई है। वहीं, केजरीवाल ने भी इसपर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा सांसदों की रिपोर्ट झूठी है। 

विज्ञापन


शाह बोले, केजरीवाल जी आपका दावा फेल

अमित शाह ने ट्वीट कर कहा- अरविंद केजरीवाल जी, आपने मुझे दिल्ली के स्कूलों का दौरा करने को कहा था। कल दिल्ली के आठ सांसदों ने दिल्ली के कई स्कूलों का दौरा किया था। जमीनी सच्चाई देखकर शिक्षा में क्रांति का दावा पूरी तरह फेल हो गया है। अब आपको दिल्ली की जनता को जवाब देना है। 
विज्ञापन


शाह ने चार मिनट का एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिन स्कूलों में भाजपा के सांसद पहुंचे थे। इस दल में राज्यसभा सांसद विजय गोयल भी शामिल थे। इसके अलावा इस दल में डॉ. हर्षवर्धन, प्रवेश वर्मा, विजय गोयल, मीनाक्षी लेखी, गौतम गंभीर, हंसराज हंस, मनोज तिवारी और रमेश बिधूड़ी शामिल थे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कल भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने एक स्कूल का दौरा करने के बाद आप के दावे पर सवाल उठाए थे कि यहां के सरकारी स्कूल विश्व स्तर के हो गए हैं। उन्होंने मटियाला में एक सरकारी स्कूल का दौरा किया था। 


केजरीवाल का पलटवार 

वहीं, केजरीवाल ने भी अमित शाह को जवाब देते हुए कहा कि उनके सांसदों की रिपोर्ट झूठी है।  
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed