फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi assembly budget session speaker marshal out bjp mla vijendra gahlot clarification all update of day

Delhi Government Budget: भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा से एक साल के लिए निलंबित

Tue, 21 Mar 2023 03:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 21 Mar 2023 03:18 PM IST
सार

भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता अपनी बात पर अड़े रहे। उनके सीट पर नहीं बैठने के कारण विधानसभा अध्यक्ष ने उनको मार्शल आउट करा दिया। यह देख भाजपा के ओम प्रकाश शर्मा आदि सदस्य भी आरोप लगाने लगे कि दिल्ली सरकार बजट पेश नहीं करने देने के मामले में गुमराह कर रही है, जबकि दिल्ली सरकार ने बजट पेश करने की औपचारिकताएं पूरी नहीं की और वह इस बात पर चर्चा कराने की मांग करने लगे।

विज्ञापन
Delhi assembly budget session speaker marshal out bjp mla vijendra gahlot clarification all update of day
vijendra gupta

विस्तार

दिल्ली विधानसभा में मंगलवार का दिन भी हंगामेदार रहा। यहां भाजपा विधायकों ने कुछ चर्चा की मांग की जिसे लेकर विस अध्यक्ष ने पहले वित्त मंत्री के भाषण पूरा हो जाने की बात कही। इस पर भाजपा विधायक नहीं माने तो उन्हें मार्शल से बाहर करा दिया गया। वहीं आज विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता को सदन से एक साल के लिए निलंबित कर दिया।

विज्ञापन

दिल्ली विधानसभा में क्या-क्या हुआ

विधानसभा की कार्रवाई शुरू होते ही भाजपा विधायकों ने बजट पेश करने की स्वीकृति नहीं होने का मुद्दा उठाते हुए इस पर चर्चा कराने की मांग की।  इस संबंध में भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखे पत्र के तहत चर्चा कराने की भी मांग की। मगर विधानसभा अध्यक्ष ने उनकी सुनवाई नहीं की और उन्होंने पहले वित्त मंत्री का भाषण होने की बात की, उसके बाद उनके पत्र पर निर्देश देने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


लेकिन भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता अपनी बात पर अड़े रहे। उनके सीट पर नहीं बैठने के कारण विधानसभा अध्यक्ष ने उनको मार्शल आउट करा दिया। यह देख भाजपा के ओम प्रकाश शर्मा आदि सदस्य भी आरोप लगाने लगे कि दिल्ली सरकार बजट पेश नहीं करने देने के मामले में गुमराह कर रही है, जबकि दिल्ली सरकार ने बजट पेश करने की औपचारिकताएं पूरी नहीं की और वह इस बात पर चर्चा कराने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष ने उनकी बात मानने से इनकार कर दिया, जिसके विरोध में भाजपा विधायकों ने सदन का वॉकआउट कर दिया। इससे पहले विजेंद्र गुप्ता और विधानसभा अध्यक्ष के बीच काफी देर तक बहस हुई। इस दौरान विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि वे तानाशाही कर रहे हैं। तभी विधानसभा अध्यक्ष ने कहा हां वह तानाशाही कर रहे हैं। भाजपा दिल्ली के लोगों के साथ तानाशाही करते हुए अन्याय कर रही है इसलिए वह भी तानाशाही कर रहे हैं।

भाजपा विधायकों के बाहर जाने के बाद कैलाश गहलोत ने रखा अपना पक्ष
उनके बाद भाजपा के अन्य विधायकों के साथ बहस के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा विधायकों के अन्याय करने के आरोप पर बोलते हुए कहा कि, वह अन्याय कर रहे हैं, क्योंकि दिल्ली सरकार के साथ अन्याय हो रहा है तो वह भी विपक्ष के साथ अन्याय कर रहे हैं।

12 बजे तक के लिए सदन स्थगित
भाजपा विधायकों के सदन से बाहर जाने के बाद वित्त मंत्री कैलाश गहलोत ने बजट पेश करने की स्वीकृति के संबंध में पूरा विवरण सदन के समक्ष रखा उनके बयान के बाद आम आदमी पार्टी के सदस्यों ने सदन में हंगामा करना शुरू कर दिया। उनके शांत नहीं होने पर विधानसभा अध्यक्ष ने 12:00 बजे तक सदन की कार्रवाई स्थगित की। कैलाश गहलोत ने केंद्र सरकार पर बजट रोकने का आरोप भी लगाया।

दोबारा 2 बजे तक स्थगित हुआ सदन
दिल्ली विधानसभा में एक बार फिर हंगामा हुआ। आम आदमी पार्टी के विधायकों ने बजट पेश करने की केंद्र सरकार से अनुमति न मिलने के विरोध में हंगामा किया। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को भी नहीं बोलने दिया। उनके बोलने के दौरान आप विधायकों ने हंगामा किया विधानसभा अध्यक्ष 2:00 बजे तक सदन स्थगित किया

भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता सदन से एक साल के लिए निलंबित

भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा से एक साल के लिए निलंबित कर दिया है। आम आदमी पार्टी के विधायक संजीव झा ने सदन में प्रस्ताव रखा था कि विजेंदर गुप्ता लगातार हाउस को प्रभावित कर रहे हैं। इसलिए उन्हें सदन से एक साल के लिए सस्पेंड किया जाए। उनके प्रस्ताव को सदन में भाजपा के विरोध विरोध के बावजूद पास किया गया।

रविंद्र गुप्ता ने आज सुबह विधानसभा अध्यक्ष के पास दिल्ली सरकार की ओर से बजट लीक करने के मामले में अवमानना नोटिस भेजा था। उनके नोटिस में कई खामियां थीं। विधानसभा अध्यक्ष ने उनके नोटिस में खामियां करार देते हुए उसे अस्वीकार कर दिया था। इस दौरान आप के कई विधायकों ने उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी।

उन्होंने आरोप लगाया था कि विजेंद्र गुप्ता लगातार सदन में बाधा डालते हैं। सदन के निर्णय के बाद विजेंद्र गुप्ता अपनी बात रखना चाह रहे थे मगर विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें मौका नहीं दिया और उनको मार्शल से बाहर निकलवा दिया।

विधानसभा अध्यक्ष फैसले के खिलाफ भाजपा विधायकों ने सदन का बहिष्कार किया। सदन से बाहर निकलकर भाजपा विधायकों ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष का निर्णय गैरकानूनी है, क्योंकि गुप्ता को बाहर निकालने का प्रस्ताव संबंधित मंत्री की ओर से नहीं लाया गया बल्कि एक विधायक का प्रस्ताव था, इसके तहत इस तरह की कार्रवाई नहीं हो सकती। उन्होंने इस संबंध में भाजपा की बात भी सुनना मुनासिब नहीं समझा और वह अपने फैसले पर अड़े रहे भाजपा विधायक उनके निर्णय के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष और राष्ट्रपति से मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed