{"_id":"5b6866664f1c1bac7d8b6b0e","slug":"delhi-assembly-bjp-mla-op-sharma-calls-aap-mla-amanatullah-khan-terrorist","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विधानसभा: बीजेपी विधायक ओपी शर्मा ने अमानतुल्लाह खान को कहा 'आतंकवादी' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विधानसभा: बीजेपी विधायक ओपी शर्मा ने अमानतुल्लाह खान को कहा 'आतंकवादी'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 06 Aug 2018 08:46 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा में हंगामा
विधानसभा सत्र के पहले दिन जमकर हंगामा हुआ। भाजपा विधायक ओपी शर्मा के आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को आपत्तिजनक शब्द कहने पर सत्तापक्ष सदस्य वेल में पहुंच गए। विधानसभा अध्यक्ष से ओपी शर्मा को माफी मांगने की मांग करने लगे।
इस बीच सदन में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी पहुंचे और ओपी शर्मा के बयान पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि मुसलमान को आतंकवाद से जोड़ने के लिए ओपी शर्मा को माफी मांगनी चाहिए। बाद में विधानसभा अध्यक्ष ने इस पूरे मामले को विशेषाधिकार समिति को सौंप दिया।
विश्वास नगर विधानसभा के भाजपा विधायक ओपी शर्मा सदन में बिजली, पानी और नाले की समस्या पर बोल रहे थे। इस बीच अमनततुल्ला खान ने अचानक टोकना शुरू कर दिया। इसपर ओपी शर्मा भड़क गए।
विज्ञापन
शर्मा ने अमानतुल्लाह को कहा कि आदमी की तरह बात करों आतंकवादी की तरह नहीं। इसके बाद अमानुतुल्लाह खान के समर्थन में सत्ता पक्ष केसदस्यों आ गए। ओपी शर्मा ने फिर अपनी बात दोहराई, हंगामे के बाद वह सदन से वॉक आउट कर गए।

Trending Videos
इस मामले में उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि दुर्भाग्यवश केंद्र में ऐसी पार्टी की सरकार है और यहां विपक्ष में ऐसे लोग बैठे हैं जो मुसलमान का मतलब आतंकी धारणा साबित करना चाहते है। जिसका नाम खान है वह मुसलमान है।
यह देश एक धर्म या जाती का नहीं है। इस बीच सदन आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी गई। इसके बाद विधायक संजीव झा ने इस पूरे मामले को विशेषाधिकार समिति को सौंपने का प्रस्ताव रखा।
इस बीच अमानुतुल्ला खान ने सदन को बताया कि जब ओपी शर्मा ने अधिकारियों को ठोंकने की बात की, बेइज्जत कर रहे थे तो मैंने आपत्ति जताई। इसके बाद ओपी शर्मा ने आठ बार मुझे आतंकवादी कहा।
सोची समझी राजनीति के तहत भाजपा मुसलमानों को आतंकी मानती है। इस बीच ओपी शर्मा भी सदन में कुछ बोलना चाहते थे, अध्यक्ष ने जब इजाजत नहीं दी तो सदन से वह बाहर चले गए।