फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi assembly 2 day special session starts today, could be heated up

दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय सत्र आज से, हंगामे के आसार 

Wed, 28 Jun 2017 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 28 Jun 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
delhi assembly 2 day special session starts  today, could be heated up
दिल्ली विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय सत्र आज (बुधवार) से शुरू हो रहा है। दो दिवसीय सत्र के पहले दिन मानसून की बारिश में जलभराव की दिक्कतों से निपटने की तैयारी परखने वाली याचिका समिति की रिपोर्ट पेश होगी। रिपोर्ट के बाद उस पर चर्चा होगी, जिसमें न सिर्फ एमसीडी बल्कि लोक निर्माण विभाग अधिकारियों की खिंचाई तय है।  

विज्ञापन


वहीं विपक्षी दल भाजपा के नेता और आम आदमी पार्टी के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा जो मामले उठाने की तैयारी में हैं, उससे सदन में हाई वोल्टेज हंगामा तय माना जा रहा है। मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल और सत्येंद्र जैन के खिलाफ सबूत सदन पटल पर रखने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल की अध्यक्षता वाली नियम समिति की रिपोर्ट पेश होगी, जिससे लोकसभा की तर्ज पर बनाई गई विधानसभा की सात स्थायी समिति के गठन को मंजूरी दी जाएगी। इसमें कुछ अन्य सिफारिशें भी सामने आ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने मांगी है कुछ दस्तावेज पेश करने की अनुमति

delhi assembly 2 day special session starts  today, could be heated up
दिल्ली विधानसभा

तीसरा मामला राजधानी में 20 सूत्री कार्यक्रम के तहत महरौली, नजफगढ़, कंझावला, नरेला और अलीपुर समेत कुछ अन्य जगह जिन्हें ग्राम सभा की भूमि दी गई थी, उन्हें मालिकाना हक दिलाने के प्रस्ताव पास करने का है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मामले में उपराज्यपाल अनिल बैजल को पत्र भी लिखा था। 1970-80 के बीच में 20 सूत्री कार्यक्रम के तहत भूमिहीनों को ग्रामसभा भूमि आवंटित की गई थी।

मुख्यमंत्री ने उपराज्यपाल से 2012 में कैबिनेट के जिस प्रस्ताव को मत-विभेद के कारण राष्ट्रपति को भेजा था, उसे वापस मंगाकर मंजूरी देने की मांग की थी।

विस सत्र के दूसरे दिन दिल्ली सरकार के स्कूलों में अतिथि शिक्षकों की भर्ती में दिल्ली वालों को अधिक अंक या आरक्षण दिए जाने का प्रस्ताव पास करने के साथ-साथ दिल्ली विश्वविद्यालय के दिल्ली सरकार से सहायता प्राप्त कॉलेजों में दाखिले के लिए वरीयता या आरक्षण देने का प्रस्ताव पास करने की तैयारी भी दिल्ली सरकार ने की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed