{"_id":"660dec47cc741af6220f7863","slug":"delhi-as-soon-as-he-came-out-of-tihar-sanjay-said-jail-locks-will-be-broken-kejriwal-will-be-released-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : तिहाड़ से बाहर आते ही संजय सिंह बोले- जेल के ताले टूटेंगे, केजरीवाल छूटेंगे; नहीं देंगे इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : तिहाड़ से बाहर आते ही संजय सिंह बोले- जेल के ताले टूटेंगे, केजरीवाल छूटेंगे; नहीं देंगे इस्तीफा
Thu, 04 Apr 2024 05:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 04 Apr 2024 05:25 AM IST
सार
उन्हें बुधवार रात साढ़े आठ बजे रिहा किया गया। शाम को अदालत का आदेश जेल प्रशासन को प्राप्त हुआ और करीब एक घंटे की कागजी कार्रवाई के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
जेल से बाहर संजय सिंह
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्यसभा सांसद संजय सिंह तिहाड़ जेल से 181 दिन बाद बाहर आ गए। उन्हें बुधवार रात साढ़े आठ बजे रिहा किया गया। शाम को अदालत का आदेश जेल प्रशासन को प्राप्त हुआ और करीब एक घंटे की कागजी कार्रवाई के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
इस दौरान जेल के बाहर आप कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। ढोल बजाते हुए लोगों ने काफी देर तक नारे लगाए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा जेल के ताले टूटेंगे, अरविंद केजरीवाल छूटेंगे। उन्होंने कहा कि यह जश्न मनाने का वक्त नहीं आया है, संघर्ष का वक्त आया है। हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद केजरीवाल, सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया को सलाखों के पीछे रखा गया है। मुझे विश्वास है कि जेल के ताले टूटेंगे और वे बाहर आएंगे।
विज्ञापन
संजय सिंह पर अदालत ने लगाईं शर्तें
राउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष जज कावेरी बावेजा ने सिंह को तिहाड़ सेंट्रल जेल से रिहा करने का आदेश देते यह निर्देश दिया कि वह सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करेंगे और जांच में सहयोग देंगे। कोर्ट ने उन्हें दो लाख रुपये का निजी मुचलका और इतनी ही धनराशि की जमानत जमा करने का निर्देश दिया। अदालत ने सिंह से पासपोर्ट जमा करने, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र से बाहर जाने से पहले इसकी सूचना देने और मोबाइल लोकेशन को हमेशा चालू रखना का भी निर्देश दिया है।
विज्ञापन
सीएम इस्तीफा नहीं देंगे, जनता के लिए काम करेंगे : संजय
नई दिल्ली। संजय सिंह ने जेल से रिहा होने के बाद मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल व मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा सिसोदिया से मुलाकात की। इसके बाद आप मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह आम आदमी पार्टी है। हम आंदोलन की कोख से पैदा हुए हैं, डरने वाले नहीं हैं। केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जेल में भेज दिया। उनका गुनाह केवल यह है कि वे दिल्ली की दो करोड़ जनता को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य, बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा, मुफ्त में पानी, माताओं-बहनों को एक हजार रुपये की आर्थिक मदद और बसों में फ्री यात्रा देना चाहते हैं। कल भगवंत मान को गिरफ्तार कर लेंगे, फिर कहेंगे कि इस्तीफा दो। केरल के सीएम विजयन की बेटी पर जांच शुरू कर दी है। ममता बनर्जी के भतीजे पर जांच शुरू कर दी। अब कहेंगे कि विजयन और ममता बनर्जी इस्तीफा दो। केजरीवाल बिल्कुल इस्तीफा नहीं देंगे और दो करोड़ जनता के लिए काम करेंगे।
जो जितना बड़ा भ्रष्टाचारी, भाजपा का उतना बड़ा पदाधिकारी
संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता छह महीने तक गलियों में घूम-घूमकर लोगों को हिमंत बिस्वा शर्मा के घोटालों के बारे में बता रहे थे और प्रधानमंत्री ने उन्हें गले लगाकर असम का सीएम बना दिया। यह लोग अजित पवार पर 70 हजार के घोटाले का आरोप लगाते थे, मोदी जी ने उन्हें भी गले लगा लिया। आज जो जितना बड़ा भ्रष्टाचारी है, वह भाजपा का उतना बड़ा पदाधिकारी है। भाजपा एकमात्र पार्टी है जो रक्षा सौदे में रिश्वत खाते हुए रंगे हाथ पकड़ी गई।