{"_id":"5fae966379fe08328f48c4e1","slug":"delhi-arms-smuggler-arrested-under-the-guise-of-toy-eight-pistols-and-15-cartridges-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: खिलौना की आड़ में हथियार तस्करी करने वाला गिरफ्तार, आठ पिस्टल और 15 कारतूस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: खिलौना की आड़ में हथियार तस्करी करने वाला गिरफ्तार, आठ पिस्टल और 15 कारतूस बरामद
Fri, 13 Nov 2020 07:51 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Fri, 13 Nov 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
हथियार तस्कर गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
द्वारका जिले की स्पेशल स्टाफ ने खिलौनों की आड़ में हथियार तस्करी करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर पेशे से ट्रक ड्राइवर है। बदमाशों के संपर्क में आने के बाद वह जल्द पैसा कमाने के लिए हथियार की तस्करी करने लगा। तस्कर के कब्जे से पुलिस ने आठ पिस्टल और 15 कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश की पहचान गांव डिमरी, मेवात निवासी तालीम के रूप में हुई है। स्पेशल स्टाफ की टीम ने 11 सितंबर को मोहन गार्डन इलाके से हथियार तस्करी करने वाले ओमप्रकाश नाम के बदमाश को पकड़ा था। इसके पास से तीन पिस्टल मिले थे। पूछताछ में बदमाश ने बताया कि मेवात के हथियार तस्कर दीपावली में कुछ बड़ी योजना बनायी है।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने तस्करी में शामिल बदमाशों पर निगरानी बढ़ा दी। सैकड़ों बदमाशों का सत्यापन किया गया और भीड़भाड़ वाले बाजार और मंदिर पर निगरानी बढ़ा दी गयी। 10 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि हथियार तस्कर नजफगढ उत्तम नगर रोड पर आने वाला है। साथ ही कहा गया कि वह खिलौने में हथियार रखकर तस्करी कर सकता है। पुलिस ने घेराबंदी कर दी।
विज्ञापन
इसी बीच पुलिस ने एक युवक को बैग लेकर आते देखा। पुलिस ने उसे रोका लेकिन चेकिंग के दौरान वह वहां से निकलने की कोशिश करने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली। बैग में एक टेडी बियर मिला। युवक ने बताया कि खिलौना उसके बच्चे का है। लेकिन खिलौना उठाने पर काफी भारी था। पुलिस ने तुरंत खिलौने को खोला तो उसमें आठ पिस्टल और 15 कारतूस मिले। तालीम ने बताया कि वह पेशे से ट्रक ड्राइवर है। ट्रक चलाने के दौरान उसकी मुलाकात बदमाशों से हुई। बदमाशों को हथियारों की जरूरत होती है। जल्द रुपये कमाने के लिए वह हथियार की तस्करी करने लगा।