फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi AQI Weather Today 23 areas have very bad air quality

Delhi AQI Today: दिल्ली में सांसों को मामूली सी राहत, खिली धूप से चढ़ा पारा; जानें NCR में कैसा है हाल

Mon, 25 Nov 2024 08:11 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 25 Nov 2024 08:11 AM IST
सार

Delhi AQI/Weather Today:दिल्ली समेत एनसीार में वायु गुणवत्ता में गिरावट जारी रहने की वजह से धुंध की एक परत छाई हुई है। दिल्ली के इंडिया गेट, आनंद विहार और कर्तव्य पथ पर धुंध की परत नजर आई। 

विज्ञापन
Delhi AQI Weather Today 23 areas have very bad air quality
दिल्ली में प्रदूषण से राहत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली समेत एनसीआर में अभी आने वाले दिनों में प्रदूषण से राहत नहीं मिलने के संकेत हैं। सोमवार सुबहर दिल्ली के कई इलाकों में धुंध की एक परत दिखी। सीपीसीबी की रिपोर्ट के मुताबिक, आज सुबह सात बजे आनंद विहार में एक्यूआई 333 दर्ज हुआ है। दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई) रविवार को बहुत खराब श्रेणी में दर्ज रहा। वायु प्रदूषण को लेकर चिंताओं के बीच गुरुग्राम, नोएडा और फरीदाबाद के स्कूलों में आज भी छुट्टी है। दिल्ली की वायु गुणवत्ता लगभग एक महीने से खतरनाक बना हुआ है। बीती 30 अक्टूबर को पहली बार एक्यूआई 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज हुआ था। 

विज्ञापन

दिल्ली को मिली थोड़ी राहत
राजधानी में हवा की दिशा व गति बदलने से रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गंभीर श्रेणी से निकलकर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया। इससे लोगों को प्रदूषण से मामूली राहत मिली। हालांकि, अब भी लोगों को सांस लेने में परेशानी और आंखों में जलन महसूस हो रही है। गुनगुनी धूप निकलने से धूल और स्मॉग की मोटी परत टूट गई। इस दौरान एक्यूआई 318 दर्ज किया गया। इसमें शनिवार की तुलना में 94 सूचकांक की गिरावट रही। 22 दिन के बाद पहली बार एक्यूआई इतने नीचे आया। इससे पहले 2 नवंबर को एक्यूआई 316 दर्ज किया गया था। 
 



केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, तीन दिनों तक कमोबेश यही स्थिति रहने की आशंका है। रात के समय कुहासा रहेगा। डिसिजन स्पोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के मुताबिक हवा में परिवहन से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 18.155 व कूड़ा जलने से हिस्सेदारी 1.651 फीसदी रही। वहीं दूसरी तरफ पानी भी प्रदूषित है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

23 इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब दर्ज
बवाना, अशोक विहार, जहांगीरपुरी समेत 23 इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। साथ ही, 11 इलाकों में हवा खराब श्रेणी में रही। आईआईटीएम के मुताबिक रविवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली।

विज्ञापन

एनसीआर में प्रदूषित शहर
दिल्ली-------318
फरीदाबाद-----279
गाजियाबाद----252
ग्रेटर नोएडा----250
नोएडा-------243
गुरुग्राम-------207
(नोट: आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)

दिल्ली में अधिकतम एक्यूआई दर्ज
-आनंद विहार------373
-जहांगीरपुरी-------360
-बवाना----------356
-अशोक विहार-----354
-द्वारका सेक्टर आठ---343
-बुराड़ी------------311
-मथुरा रोड़---------292
-जेएलएन स्टेडियम-----291
(नोट : सभी आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)

खिली धूप से चढ़ा पारा
मौसम में आए बदलाव के साथ रविवार को खिली धूप के कारण अधिकतम बढ़ गया। प्रादेशिक मौसम पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक, अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। रविवार को रिज क्षेत्र की सुबह सबसे ठंडी रही। यहां न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं, अनुमान है कि 30 नवंबर तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 25 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक होेने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed