फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi AQI in very poor category people feeling irritation in their eyes

गैस चैंबर बनी राजधानी: बेहद खराब हवा में सांस ले रहे हैं दिल्ली वाले, आंखों में हो रही जलन; अगले तीन दिन भारी

Sat, 09 Nov 2024 07:05 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 09 Nov 2024 07:05 PM IST
सार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक रविवार से मंगलवार तक कमोबेश यही स्थिति रहने की आशंका है। ऐसे में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार ही बनी रहेगी। 

विज्ञापन
Delhi AQI in very poor category people feeling irritation in their eyes
दिल्ली की हवा बेहद खराब - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी में लोग बेहद खराब हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी के साथ आंखों में जलन महसूस हो रही है। शनिवार को हवा की गति और दिशा बदलने से प्रदूषण में मामूली कमी आई है। लेकिन, हवा बेहद खराब है। इस दौरान वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 352 दर्ज किया गया। इसमें शुक्रवार की तुलना में 28 सूचकांक की गिरावट रही। उधर, स्मॉग और धुंध की वजह से पालम में दृश्यता रात डेढ़ बजे 600 मीटर दर्ज की गई। वहीं, सुबह चार बजे हवा में मामूली सुधार आने से दृश्यता 900 मीटर रही। जबकि सफदरजंग में 1100 मीटर रिकॉर्ड की गई।

विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक रविवार से मंगलवार तक कमोबेश यही स्थिति रहने की आशंका है। ऐसे में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 के पार ही बनी रहेगी। रात के समय हल्का कुहासा छाया रहेगा। साथ ही, आसमान में स्मॉग छाया रहेगा। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषकों के फैलाव के लिए मौसम संबंधी स्थितियां बेहद प्रतिकूल होने से स्थिति बिगड़ रही है। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक शनिवार को हवाएं दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति 4 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे से रही। रविवार को भी हवा दक्षिण-पूर्व दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा 4 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेंगी। वहीं, सोमवार और मंगलवार को भी हवाएं दक्षिण से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर से चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

24 इलाकों में एक्यूआई बेहद खराब दर्ज
शनिवार को बवाना में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। साथ ही, 24 इलाकों में हवा बेहद खराब और तीन इलाकों में हवा खराब रही। वेंटिलेशन इंडेक्स 5000 घनमीटर प्रति सेकंड रही। 24 घंटे के भीतर वेंटिलेशन इंडेक्स 5080 घनमीटर प्रति सेकंड रहने का अनुमान है। डिसिजन स्पोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के मुताबिक शनिवार को हवा में ट्रांसपोर्ट से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 11.143 फीसदी, कूड़ा जलने से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 1.043 फीसदी रही। जबकि शुक्रवार को पराली के धुएं की हिस्सेदारी 17.814 फीसदी रही।

विज्ञापन

एनसीआर में प्रदूषित शहर का एक्यूआई
दिल्ली-------352
ग्रेटर नोएडा----281
गाजियाबाद----269
गुरुग्राम-------252
नोएडा-------235
फरीदाबाद-----204
(नोट: आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में अधिकतम एक्यूआई दर्ज
-बवाना-------------404
-जहांगीरपुरी----------381
-आनंद विहार---------377
-अशोक नगर---------372
-डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज----371
-द्वारका-------------360
-बुराड़ी-------------340
-आईटीओ----------341
(नोट : यह सभी आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)

स्मॉग के साथ छाएगा आज हल्का कोहरा
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि रविवार को कुछ स्थानों पर सुबह स्मॉग, हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा व धुंध रहने की संभावना है। शाम व रात में स्मॉग-धुंध की संभावना। इस दौरान मुख्य रूप से आसमान साफ रहेगा। ऐसे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32 और 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। राजधानी में सुबह व शाम हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। दूसरी ओर, दोपहर में गर्मी परेशान कर रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक के साथ 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक के साथ 18.3 डिग्री सेल्सियस रहा। रिज में सबसे कम न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed