{"_id":"65a5f34de9e2b4a633066c1f","slug":"delhi-apply-for-placement-and-internship-drive-in-du-by-january-28-2024-01-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: डीयू में प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव के लिए 28 जनवरी तक करें आवेदन, ये दस्तावेज लाने हैं जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: डीयू में प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव के लिए 28 जनवरी तक करें आवेदन, ये दस्तावेज लाने हैं जरूरी
Tue, 16 Jan 2024 08:39 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Tue, 16 Jan 2024 08:39 AM IST
सार
दिल्ली विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव के लिए 28 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं। प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्र इंटर्नशिप और अंतिम वर्ष के छात्र प्लेसमेंट के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Delhi University
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में पढ़ने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। छात्र अब प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं। डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर कार्यालय के द्वारा सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (सीपीसी) ने इसकी घोषणा की है। डीयू एक फरवरी, 2024 को प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव आयोजित करेगा। इसमें भाग लेने वाले इच्छुक उम्मीदवार डीयू की अधिकारी वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। ये प्लेसमेंट ड्राइव डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर के तहत सीपीसी की ओर से आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
डीयू की प्लेसमेंट और इंटर्नशिप ड्राइव 2024 का आयोजन नॉर्थ कैंपस स्थित बॉटनी डिपार्टमेंट के पास डीन स्टूडेंट वेलफेयर के कॉन्फ्रेंस सेंटर में आयोजित की जाएगी। छात्रों का रिपोर्टिंग समय सुबह साढ़े नौ बजे होगा। इसमें छात्रों को अपनी आखिरी परीक्षा का परिणाम, दो पासपोर्ट आकार की फोटो और कॉलेज का आईडी-कार्ड लेकर आना अनिवार्य है।
विज्ञापन
छात्र विश्वविद्यालय की अधिकारी वेबसाइट से अधिक जानकारी लेकर सफलतापूर्वक पंजीकरण कराने के बाद पहुंच सकते हैं। कॉलेज में पढ़ने वाले प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र ही केवल इंटर्नशिप के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, प्लेसमेंट का अवसर केवल अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए है। स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष के आवेदन कर सकते हैं। ये छात्र किसी भी पाठ्यक्रम के हो सकते हैं। प्लेसमेंट ड्राइव में उम्मीदवार को कंपनियों के पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा। इसमें एक उम्मीदवार को अधिकतम दो कंपनियों में भाग लेने की अनुमति होगी है। सीपीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इंटर्नशिप व प्लेसमेंट के लिए कोई भी पात्र छात्र पंजीकरण कर सकता है।
विज्ञापन
वेबसाइट पर छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में शैक्षणिक सत्र 2023-2024 में यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर स्कॉलरशिप के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। छात्रवृत्ति प्रकोष्ठ ने सभी डीन, कॉलेज, निदेशक व प्रधानाचार्य को अवगत कराया है कि सभी स्कॉलरशिप के लिए 31 जनवरी, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। अधूरा फॉर्म 31 जनवरी, 2024 के बाद छात्रवृत्ति प्रकोष्ठ स्वीकार नहीं करेगा। छात्रवृत्ति प्रकोष्ठ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बीते दिनों से कई कॉलेज स्कॉलरशिप के लिए आवेदन नहीं कर सकें हैं। इससे छात्रों की सहूलियत को देखते हुए उन्हें वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।