Delhi: एक्सट्रा मैरिटल अफेयर के कारण हुई थी अनवरुल हक की हत्या, पुलिस ने दो आरोपी किए गिरफ्तार
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने किसी अबु उस्मान के कहने पर अनवरुल हक की हत्या की है। अनवरुल का एक महिला से अफेयर है, जिसकी अबु उस्मान से दोस्ती है। सभी लोग बिहार के रहने वाले हैं और दूर के रिश्तेदार हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास क्षेत्र में रविवार को हुई अनवरुल हक की हत्या एक्सट्रा मैरिटल अफेयर (विवाहेत्तर संबंध) के कारण हुई थी। इस संबंध में पुलिस ने जांच करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान बिहार के पूर्णिया निवासी अतिन (26) और जैतपुर निवासी अहसान (22) के रूप में हुई है।
रविवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि बिहार के पूर्णिया जिला निवासी अनवरुल हक को कुछ लोगों ने चाकुओं से हमला कर दिया है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो उसे अनवरुल हक पर चाकू से हमला करते आरोपियों के साफ चेहरे दिख गए।
उत्तर-पूर्वी के डीसीपी संजय कुमार सैन ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने दो संदिग्धों को चिह्नित किया और खजूरी चौक के पास मुख्य वजीराबाद मार्ग पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी का रिश्तेदार था अनवरुल हक
शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने किसी अबु उस्मान के कहने पर अनवरुल हक की हत्या की है। अनवरुल का एक महिला से अफेयर है, जिसकी अबु उस्मान से दोस्ती है। सभी लोग बिहार के रहने वाले हैं और दूर के रिश्तेदार हैं। आरोपियों ने बताया कि हक निकाह हो जाने के बाद भी प्रेमिका से संबंध कायम रखना चाहता था। जबकि उस्मान फोन कर हक को धमकी देता था कि वह अब महिला को परेशान ना करे लेकिन हक उसकी बात नहीं मानता था।
आरोपियों ने बताया कि हक को सबक सिखाने के लिए उस्मान ने अपने साथियों के साथ योजना बनाई और हक को मिलने के लिए बुलाया। यहां उन्होंने एक बार और हक से रास्ते बदलने या खामियाजा भुगतने की धमकी दी। पुलिस को आरोपियों ने बताया कि इस बीच विवाद बढ़ गया तो उस्मान और उसके साथियों ने हक पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि शेष आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।