फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Air Pollution News: Delhi and central government face to face on increasing pollution in NCR

Air Pollution in Delhi: एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण पर दिल्ली और केंद्र सरकार आमने-सामने

Wed, 14 Oct 2020 03:32 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 14 Oct 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
Delhi Air Pollution News: Delhi and central government face to face on increasing pollution in NCR
pollution in delhi ncr - फोटो : पीटीआई

Delhi Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण का ठीकरा दिल्ली सरकार ने केंद्र पर फोड़ा है। इसके बाद  केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय के अधिकारिक प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा है कि केंद्र सरकार पिछले छह साल से वायु प्रदूषण कम करने के लिए काम रही है। इसी का नतीजा है कि प्रदूषण में 15 से 20 फीसदी की कमी आई है। 

विज्ञापन


मंत्रालय के अधिकारिक प्रवक्ता गौरव खरे ने बताया कि  केंद्र सरकार ने पिछले 6 वर्षों में वायु प्रदूषण विरोधी विभिन्न पहल की हैं। इसमें पूर्वी और पश्चिमी परिधीय एक्सप्रेस-वे का निर्माण, भारी वाहनों पर लगाम, बदरपुर कोयले से चलने वाले पावर प्लांट बंद करके प्रदूषण को काफी कम किया है।
विज्ञापन


इसके अलावा बीएस-6 मानक अनुरूप वाहनों और ईंधन की शुरुआत, 65000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ, वाहनों के प्रदूषण में काफी हद तक कमी आई है। इसके अलावा  पंजाब और हरियाणा के किसानों को 1400 करोड़ रुपये की स्टबल कटिंग के लिए मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं, जिसके परिणामस्वरूप पराली न जलने से लगभग 15 प्रतिशत और 20 प्रतिशत प्रदूषण कम हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एनसीआर में 2800 ईंट के भट्टों में जिग-जिग तकनीक की शुरुआत से प्रदूषण कम हुआ है। पूरे एनसीआर में  2600 उद्योगों को पाइपड नेचुरल गैस (पीएनजी) पर लाया गया है। निर्माण और विध्वंस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों की शुरुआत की गई है।


इसके बाद 2016 के बाद पहली बार, धूल प्रदूषण में कमी आई है । तीन फैक्ट्रियां निर्माण कचरे से सड़क किनारे लगने वाले टाइल्स और डिवाइडर  का उत्पादन कर रहीं हैं। दिल्ली में तीन पावर प्लांट कचरे के प्रसंस्करण से 57 मेगावाट बिजली का उत्पादन कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed