'वाटर ऑन व्हील' लेकर आएगा आपके घर पीने का साफ पानी, दिल्ली और बिहार से होगी शुरुआत
घर तक पानी के लिए लोगों को पहले गुगल प्ले स्टोर से जनजल एप को डाउनलोड करना होगा। इसमें लोकेशन, पता सहित सभी जरुरी जानकारी देनी होंगी। इसमें लोगों को ये भी बताना होगा कि उन्हें कितने लीटर पानी की जरूरत है...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गर्मियों के दिनों में अब लोगों को पीने के पानी के लिए ज्यादा परेशान नहीं होना पड़ेगा। लोगों को घर बैठे साफ पानी मिल सके इसलिए 'वाटर ऑन व्हील' की शुरुआत होने जा रही है। इसके जरिए लोग अपने मोबाइल से ही पीने का पानी बुक कर अपने घर मंगवा सकेंगे। जल्द ही दिल्ली समेत कई राज्यों में थ्री व्हीलर के जरिए साफ पानी लोगों तक पहुंच सकेगा।
देश के कई शहरों में गर्मियों के दिनों में पीने के पानी का लेकर दिक्कत आती हैं। लोगों को किफायती दामों पर साफ पानी मिल सके, इसलिए 'वाटर ऑन व्हील' की व्यवस्था शुरू होने जा रही है। दिल्ली, बिहार समेत कई राज्य इस दिशा में काम कर रहे है। आने वाले दिनों में वेस्ट दिल्ली और साउथ दिल्ली में इसके जरिए पानी पहुंचाया जाएगा।
दिल्ली जल बोर्ड के अधिकारियों ने अमर उजाला को बताया, दिल्ली जल बोर्ड को अभी जनजल संस्था ने पूरा प्रेजेंटेशन दिया है। दिल्ली में किस क्षेत्र में हमें वाटर ऑन व्हील के जरिए पानी पहुंचाना है इसके लेकर फिल्हाल हम विचार कर रहे है।
पेयजल सेवा कंपनी जनजल के प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार ने अमर उजाला को बताया, आम लोगों तक साफ पानी पहुंचाने के लिए आईओटी वेस्ड वाहन वाटर ऑन व्हील का प्रोजेक्ट का चयन केंद्र सरकार के जलशक्ति मंत्रालय ने किया है। सरकार के निर्देश पर राज्य सरकारे इसे लागू करेगी। जल जीवन मिशन के तहत लोगों को पानी उपलब्ध करवाया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा, हमारी संस्था भी सभी राज्यों से इसे लेकर चर्चा कर रही है। दिल्ली, बिहार सरकार को हमने प्रेजेंटेशन दिया है। जल्द ही अन्य राज्य सरकारों को भी इसका प्रेजेंटेशन देने की तैयारी की जा रही है। शहरों में पानी कौन मुहैया करवाएगा इसे लेकर सभी से चर्चा करना जरूरी है।
अगर राज्यों के जल बोर्ड हमें पानी मुहैया करवाते हैं तो हमारा काम पानी को सही समय पर लोगों को पानी पहुंचाना होगा। वहीं राज्य सरकार हमें पानी का प्लांट लगाने की अनुमति देती है तो सभी काम हमारा होगा। हमारी तरफ से एक रुपये प्रति लीटर पानी का चार्ज तय किया गया है। इसमें पानी गुणवत्ता पैकेज वॉटर के बराबर है।
कुमार ने अनुसार, 25 नंवबर 2020 को हमारा प्रोजेक्ट केंद्र सरकार से मंजूर हुआ। जैसे-जैसे राज्य सरकार प्रोजेक्ट को लागू करेगी वैसे वैसे हम थ्री व्हीलर को तैयार करते जाएंगे। एक व्हीकल को तैयार करने में साढ़े चार लाख रुपए का खर्चा आ रहा है। हम सालभर में 10 हजार से ज्यादा व्हीकल तैयार कर सकते है। थ्री व्हीलर में 600 लीटर पानी आता हैं। एक व्यक्ति या एक परिवार को कितना पानी दिया जा सकता है ये हर राज्य सरकार के जल बोर्ड तय करेंगे।
इस तरह मिलेगा घर बैठे साफ पानी
घर तक पानी के लिए लोगों को पहले गुगल प्ले स्टोर से जनजल एप को डाउनलोड करना होगा। इसमें लोकेशन, पता सहित सभी जरुरी जानकारी देनी होंगी। इसमें लोगों को ये भी बताना होगा कि उन्हें कितने लीटर पानी की जरूरत है। इसके बाद जीपीएस लगे बैटरी चालित वाहन वाटर ऑन व्हील के जरिए लोगों तक पानी पहुंच सकेगा।
सभी थ्री व्हीलर वाहन आईओटी बेस्ड होंगे। मोबाइल पर ही लोगों को गुणवत्ता एवं मात्रा की जानकारी मिलती रहेगी। पानी लेने वाले व्यक्ति के पास भी पूरा रिकार्ड होगा कि पानी कितने लोगों को मिला है। वहीं लगातार अपडेट भी होता रहेगा कि कितनी देर में पानी पहुंचेगा।
रास्तें में कोई पानी नहीं चुराए या पानी को गंदा नहीं करे, इसलिए ओटीपी बेस्ट लॉक सिस्टम भी लगाया जा रहा है। पानी पहुंचाने वाले सभी ड्राइवरों को भी ट्रेंड किया जाएगा कि लोगों से कैसे बात करें और तकनीक का प्रयोग करते हुए पानी को सही जगह कैसे पहुंचाए।