{"_id":"60cde612d25af84a3157b3fc","slug":"delhi-alleged-dtc-scam-bjp-protest-demand-lg-for-cbi-probe-in-bus-purchase","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: कथित डीटीसी घोटाले को लेकर भाजपा ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: कथित डीटीसी घोटाले को लेकर भाजपा ने किया प्रदर्शन
Sat, 19 Jun 2021 06:12 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 19 Jun 2021 06:12 PM IST
सार
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक बस खरीद मामले में घोटाला किया है। 890 करोड़ के घोटाले के लिए दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डीटीसी बस खरीद के कथित घोटाले को लेकर भाजपा ने शनिवार को प्रदर्शन किया। आईटीओ चौराहे पर आयोजित प्रदर्शन में 1000 बसों की खरीद मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग प्रदर्शनकारियों ने की।
विज्ञापन
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक बस खरीद मामले में घोटाला किया है। 890 करोड़ के घोटाले के लिए दिल्ली सरकार को जिम्मेदार ठहराया। प्रदर्शनका में पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल, पूर्व मेयर जय प्रकाश, विधायक ओपी शर्मा, एमसीडी स्थायी समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रवेश वाही व सतपाल शामिल हुए।
विज्ञापन
इस मौके पर विजय गोयल ने कहा कि मार्च 2021 में ही बस घोटाले का मुद्दा भाजपा विधायकों ने दिल्ली विधानसभा में उठाया था। उपराज्यपाल को भी विधायकों ने पूरे बस घोटाले की जांच जिसमें बसों की खरीद और उसके रख-रखाव के कांट्रेक्ट थे, कराने के लिए कहा था।
विज्ञापन
दिल्ली सरकार की एंटी करप्शन ब्रांच ने अपनी शुरूआती जांच में इसमें गड़बड़ियां पाई, उसके बाद विजिलेंस डिपार्टमेंट और सेक्रेटरी ट्रांसपोर्ट ने भी इन गड़बड़ियों की पुष्टि की थी। इसके बाद उपराज्यपाल ने तीन सदस्यों की एक कमेटी गठित कर दी।
गोयल ने कहा कि जब तीन एजेंसियों ने बसों के घोटाले में गड़बड़ियां देख ली, तो उपराज्यपाल को कमेटी बनाने की जगह इसको सीधा सीबीआई जांच के लिए भेजना चाहिए था। अब जांच हो रही है तो मुख्यमंत्री केजरीवाल को जांच के चलते इस्तीफा दे देना चाहिए।
गोयल ने कहा कि जब 1000 लो फ्लोर बसों में रख-रखाव के लिए तीन साल की वारंटी पहले ही इनकी कीमतों में शामिल थी तब अलग से रख-रखाव के लिए 3500 करोड़ रूपए का अनुबंध क्यों किया जा रहा है।
विधायक ओम प्रकाश ने कहा कि विधानसभा में और उपराज्यपाल को लगातार शिकायत करने के बाद भी इस मामले को दिल्ली सरकार लंबा खींचना चाहती है ताकि घोटाले पर पर्दा डाला जा सके। अपनी जान बचाने के लिए केजरीवाल सरकार फाइलों के साथ छेड़खानी कर रही है। पूर्व महापौर जय प्रकाश ने कहा कि 1000 बस घोटाले में पूरी दिल्ली के कार्यकर्ताओ सड़कों पर उतरेंगे और केजरीवाल सरकार के घोटालों का पर्दाफाश करेंगे।