फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: All trains going to Ayodhya Dham are full

Delhi : अयोध्या जाने वाली सभी ट्रेनें फुल, रेलवे आस्था स्पेशल चलाने की तैयारी में; महंगी पड़ सकती है यात्रा

Wed, 24 Jan 2024 02:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 24 Jan 2024 02:22 AM IST
सार

भगवान राम की मनमोहक छवि को देख लोगों की नजदीक जाने की इच्छा बढ़ गई है। इसका असर दिल्ली-अध्योध्या धाम रेल ट्रैफिक पर पड़ा है। कैफियात, अमृत भारत, फरक्का, गरीब नवाज समेत दूसरी एक्सप्रेस ट्रेन भी फुल हैं।

विज्ञापन
Delhi: All trains going to Ayodhya Dham are full
भारतीय रेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में विराजमान रामलला की चर्चा दिल्लीवालों की जुबान पर है। दूर से टीवी स्क्रीन पर लाइव भगवान राम की मनमोहक छवि को देख लोगों की नजदीक जाने की इच्छा बढ़ गई है। इसका असर दिल्ली-अध्योध्या धाम रेल ट्रैफिक पर पड़ा है। कैफियात, अमृत भारत, फरक्का, गरीब नवाज समेत दूसरी एक्सप्रेस ट्रेन भी फुल हैं।

विज्ञापन


वातानुकूलित कोच वाली ट्रेन तो फुल है ही साथ ही आम लोगों के लिए स्लीपर क्लास वाली चली अमृत भारत एक्सप्रेस भी खचाखच भरी हुई चल रही है। वीआईपी वंदे भारत ट्रेन में भी सीट की संख्या कम बची है।
विज्ञापन


राम लला का दर्शन करीब से करने की सोच रहे हैं तो ट्रेन की स्थिति जानकर ही योजना तैयार करें। क्योंकि उस दिशा में जाने वाली ज्यादातर ट्रेन के किसी भी क्लास में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। आनंद विहार से चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को छोड़ दे तो कैफियत एक्सप्रेस में अगले दो सप्ताह तक वेटिंग टिकट ही मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही स्थिति फरक्का एक्सप्रेस की है। अयोध्या एक्सप्रेस में भी टिकट नहीं है। इस सप्ताह 66-77 वेटिंग टिकट मिल रहा है। इसके अलावा दिल्ली कैंट से जाने वाली गरीब नवाज एक्सप्रेस और आनंद विहार से चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस में भी टिकट उपलब्ध नहीं है।

इस भीड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड आस्था स्पेशल ट्रेन विभिन्न स्टेशनों से चलाने की तैयारी की है। लेकिन अभी तक योजना अंतिम चरण में नहीं पहुंची है। रेलवे बोर्ड ने एक सर्कुलर इस आस्था एक्सप्रेस से संबंधित जारी किया है जिसमें स्पष्ट किया गया है इस ट्रेन के यात्रा करने के लिए यात्रियों को दोनों तरफ का टिकट बुक कराना होगा।


बोर्डिंग पास जारी किया जाएगा। यानी जाने और आने की तारीख पहले से ही सुनिश्चित करनी होगी। आईआरसीटीसी को इस ट्रेन में खान-पान की व्यवस्था की तैयारी करने का निर्देश दिया गया है। रेलवे सूत्रों के अनुसार, इस ट्रेन से यात्रा करने के लिए राम भक्तों की जेब ढीली होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed