फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Airport terminal 1 soon to start for domestic travelers know what facilities they will get

दिल्ली एयरपोर्ट का टर्मिनल-1: घरेलू विमान के यात्रियों को भी अब मिलेगी वर्ल्ड क्लास सुविधा

Mon, 07 Feb 2022 06:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 07 Feb 2022 06:31 PM IST
सार

नए टर्मिनल को पर्यावरण अनुकूल बनाया गया है। खासतौर पर इसे ग्रीन बिल्डिंग आधारित तैयार किया गया है। प्राकृतिक रौशनी के लिए टर्मिनल भवन को खासतौर पर डिजाइन किया गया है ताकि प्राकृतिक प्रकाश मिले और बिजली की खपत कम हो।

विज्ञापन
Delhi Airport terminal 1 soon to start for domestic travelers know what facilities they will get
दिल्ली एयरपोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : pixabay

विस्तार

घरेलू विमान के यात्रियों को भी अब दिल्ली एयरपोर्ट पर वर्ल्ड क्लास सुविधा मिलेगी। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा का टी-1 टर्मिनल आने वाले मुसाफिरों के लिए जल्द शुरू होगा। आधुनिकता के साथ तकनीक से भी इस टर्मिनल को तैयार किया गया है। बेहतर लुक देने के साथ ही ऐसा डिजाइन किया गया है कि बिजली की कम खपत हो। नया आगमन टर्मिनल 8,000 वर्ग मीटर में फैला है। बैगेज हैडलिंग के लिए चार नये कन्वेयर बेल्ट से लैस किया गया है।

विज्ञापन


दिल्ली हवाई अड्डे का टी-1 टर्मिनल बनकर तैयार हो गया है। एयरपोर्ट संचालित करने वाली कंपनी डायल ने ऑपरेशनल रेडीनेस एंड टेस्टिंग के काम को भी पूरा कर लिया है। अब घरेलू विमान से आगमान वाले यात्रियों के लिए इस टर्मिनल को जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। चार बगैज कन्वेयर बेल्ट की दूरी इस टर्मिनल में ज्यादा रखी गई है ताकि लोगों को अपना सामान लेने के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़े और आसानी से सामान लेकर बाहर निकल सके।
विज्ञापन


टर्मिनल को पर्यावरण अनुकूल बनाया गया
नए टर्मिनल को पर्यावरण अनुकूल बनाया गया है। खासतौर पर इसे ग्रीन बिल्डिंग आधारित तैयार किया गया है। प्राकृतिक रौशनी के लिए टर्मिनल भवन को खासतौर पर डिजाइन किया गया है ताकि प्राकृतिक प्रकाश मिले और बिजली की खपत कम हो। टर्मिनल-1 में एलईडी बल्ब का इस्तेमाल किया गया है। इसे ग्रीन बिल्डिंग का नाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात का बेहतर प्रबंध
आगमन वाले टर्मिनल पर यातायात का बेहतर प्रबंध किया गया है। टर्मिनल के बाहर पिकअप लेन को तीन अतिरिक्त लेन में विस्तार किया गया है, जिससे कुल लेन की संख्या 11 हो गई है। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं होगी। विमान के पहुंचने पर अचानक से बढ़ने वाली भीड़ और पिकअप वाहनों के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पार्किंग की भी बेहतर व्यवस्था की गई है। नये टर्मिनल में पार्किंग को विस्तारित किया गया है। परिचालन क्षमता को बढ़ाने में मदद करेगा

शौचालय में लगा वेल बटन 
शौचालय में दिव्यांग की जरूरत को ध्यान में रखते हुए  'वेल बटन' दिया गया है। ताकि उन्हें किसी तरह की समस्या होने पर बाहर से किसी को बुला सकते हैं। इसके साथ ही कामकाजी महिलाओं के लिए  बेबी चेंजिंग रूम है बना है। भविष्य को ध्यान में रख इस टर्मिनल को डिजाइन किया गया है।


आधुनिक शौचालय की सुविधा इस टर्मिनल पर दी गई है। आवागमन में आसानी के लिए बैगेज बेल्ट के बीच काफी दूरी रखी गई है। मीट एंड ग्रीट गैलरी बनाया गया है। साथ ही आधुनिक फूड कोर्ट की व्यवस्था की गई है। टैक्सी, कैब, निजी वाहनों और शटल बस (ईएनडीएस) के लिए पर्याप्त पार्किंग स्थान सुनिश्चित किया गया है।-आई प्रभाकर राव, जीएमआर समूह के उप प्रबंध निदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed