{"_id":"5f643b577058b331b7368d33","slug":"delhi-airport-special-terminal-for-private-jet-flights-know-benefits","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हवाई अड्डे पर निजी जेट विमानों के लिए खोला विशेष टर्मिनल, होगा ये फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली हवाई अड्डे पर निजी जेट विमानों के लिए खोला विशेष टर्मिनल, होगा ये फायदा
Fri, 18 Sep 2020 10:15 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 18 Sep 2020 10:15 AM IST
विज्ञापन
विदेशों से भारतीयों को लाने की तैयारी (प्रतीकात्मक)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर निजी जेट विमान के लिए विशेष टर्मिनल खोल दिया गया है। इससे अब आम विमानों की आवाजाही पर असर नहीं पड़ेगा। विशेष टर्मिनल से प्रतिदिन 150 जेट विमानों का संचालन किया जा सकेगा।
विज्ञापन
गुरुवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस टर्मिनल का उद्घाटन किया। इसमें 57 पार्किंग खंड हैं। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दिल्ली हवाई अड्डे से महामारी से पहले करीब 40 निजी जेट संचालित होते थे।
विज्ञापन
कोरोना के समय में 20 जेट विमान संचालित हो रहे हैं। आने वाले समय में ज्यादा से ज्यादा निजी विमान संचालित किए जाएंगे। निजी जेट के उड़ान संचालन को सामान्य विमानन श्रेणी के तहत वर्गीकृत किया गया है। यकीन है कि यह टर्मिनल सामान्य विमानन के लिए एक छोटा लेकिन महत्वपूर्ण बढ़ावा देगा। नए टर्मिनल में यात्री लाउंज, खाद्य और पेय के लिए स्पेशल काउंटर भी खोला गया है।
विज्ञापन