Israel-Iran Tensions: इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ा तनाव, उड़ानें प्रभावित; दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
शुक्रवार की सुबह इस्राइल ने ईरान की राजधानी पर हमला किया। हमले के कारण कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। दिल्ली एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी की है।
विस्तार
इस्राइल ने ईरान के परमाणु और सैन्य ठिकानों पर हमला कर दिया है। इस्राइली हमले के बाद ईरान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया है। इसके चलते कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं। भारत की तरफ से जाने वाली कई उड़ानों को वापस बुलाया गया। इस बीच दिल्ली एयरपोर्ट ने एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली एयरपोर्ट ने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट के संचालन पर फिलहाल कोई असर नहीं है। दिल्ली एयरपोर्ट पर हवाई यात्राएं जारी हैं। हालांकि, इस्राइली हमले के चलते कुछ उड़ाने प्रभावित जरूर हुई हैं।
Passenger Advisory issued at 08:10 Hours#DelhiAirport #PassengerAdvisory #DELAdvisory pic.twitter.com/SjaUQNxAzw
— Delhi Airport (@DelhiAirport) June 13, 2025विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "दिल्ली एयरपोर्ट पर परिचालन सुचारू रूप से चल रहा है। हालांकि, ईरान, इराक और पड़ोसी क्षेत्र में हवाई क्षेत्र की बदलती परिस्थितियों के कारण कुछ उड़ानों का कार्यक्रम प्रभावित हुआ है।"
दिल्ली हवाई अड्डे ने पोस्ट में लिखा, "यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी उड़ानों के बारे में नवीनतम अपडेट के लिए अपनी संबंधित एयरलाइनों से संपर्क करें। हम सभी यात्रियों से अपील करते हैं कि सिर्फ आधिकारिक सूत्रों पर ही भरोसा करें ताकि सही और लेटेस्ट जानकारी मिल सके।
यह भी पढ़ें: Iran-Israel Tension: इस्राइल ने ईरान के सैन्य-परमाणु ठिकानों पर किया हमला; तेहरान ने भी की जवाबी कार्रवाई
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.