फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi air worsens again, Shadipur is the most polluted

Weather : फिर खराब हुई दिल्ली की हवा, शादीपुर सबसे ज्यादा प्रदूषित, AQI में 74 अंक की बढ़ोतरी

Mon, 05 Feb 2024 02:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 05 Feb 2024 02:12 AM IST
सार

इसमें शनिवार के मुकाबले 74 सूचकांक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शादीपुर का इलाका सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा। वहीं,13 इलाकों की हवा बेहद खराब रही, जबकि 15 इलाकों में एक्यूआई खराब श्रेणी में रहा।

विज्ञापन
Delhi air worsens again, Shadipur is the most polluted
दिल्ली वायु प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में हवा की गति कम होने से रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 274 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी है। इसमें शनिवार के मुकाबले 74 सूचकांक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। शादीपुर का इलाका सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा। वहीं,13 इलाकों की हवा बेहद खराब रही, जबकि 15 इलाकों में एक्यूआई खराब श्रेणी में रहा। साथ ही, चार इलाकों की हवा मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को प्रदूषण बढ़ने के आसार हैं।

विज्ञापन


भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, रविवार को औसत चार किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर से चली। सोमवार को हवा उत्तर-पूर्व दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की गति चार किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। मंगलवार को हवा उत्तर-पूर्व दिशा से चल सकती है। बुधवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 10 से 16 किमी प्रति घंटे रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, शादीपुर में सर्वाधिक 342 एक्यूआई रहा, जो बेहद खराब श्रेणी है। जहांगीरपुरी में 351, वजीरपुर में 342, पंजाबी बाग में 339, नेहरू नगर में 331 व मुंडका में 328 एक्यूआई दर्ज किया गया। 15 इलाकों में हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें न्यू मोती बाग में 299, द्वारका सेक्टर आठ में 297, डॉ करणी सिंह शूटिंग रेंज में 292, मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में 290, एनएसआईटी द्वारका में 286 व जेएलएन में 280 एक्यूआई रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, 15 इलाकों में हवा मध्यम श्रेणी में रही। इनमें द्वारका सेक्टर आठ में 200, जेएलएन व श्री अरबिंदो मार्ग में 190, अलीपुर में 174, एनएसआईटी द्वारका में 165 व पटपड़गंज में 157 सूचकांक दर्ज किया गया। चार इलाकों की हवा मध्यम श्रेणी में रही। इनमें नजफगढ़ में 171, लोधी रोड में 163, सिरीफोर्ट में 158 व दिलशाद गार्डन में 145 एक्यूआई रहा।


गाजियाबाद की हवा रही सबसे कम प्रदूषित
सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में गाजियाबाद का सबसे कम 225 एक्यूआई रहा जो खराब श्रेणी है। ग्रेट नोएडा में 265, फरीदाबाद में 248, गुरुग्राम में 242 व नोएडा में 235 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed