फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi air reaches very poor category AQI 304 record

Delhi Air Pollution: बेहद खराब श्रेणी में पहुंची दिल्ली की वायु, AQI 304; जानें कब तक यूं ही घुटता रहेगा 'दम'

Sat, 28 Oct 2023 10:09 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 28 Oct 2023 10:09 PM IST
सार

Delhi Air Pollution: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, जहांगीरपुरी व वजीरपुर का एक्यूआई सर्वाधिक दर्ज किया गया। यहां वायु सूचकांक 375 व 372 दर्ज रहा जो बेहद खराब श्रेणी है। 

विज्ञापन
Delhi air reaches very poor category AQI 304 record
बेहद खराब श्रेणी में पहुंची दिल्ली की वायु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में हवा फिर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई है। शनिवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 304 दर्ज किया गया। इस मौसम का यह दूसरा सर्वाधिक प्रदूषित दिन रहा। इससे पहले 22 अक्तूबर को एक्यूआई 313 दर्ज किया गया था। शुक्रवार के मुकाबले 43 सूचकांक अधिक दर्ज किया गया। वहीं, शनिवार को 22 इलाकों में हवा बेहद खराब व 14 इलाकों में खराब श्रेणी में दर्ज की गई। एनसीआर में ग्रेटर नोएडा सबसे अधिक प्रदूषित रहा। विशेषज्ञों के मुताबिक हवा की गति कम होने और पराली का धुआं घुलने से वायु गुणवत्ता खराब हो रही है।

विज्ञापन

मंगलवार तक बेहद खराब श्रेणी में रहेगी हवा
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, शनिवार को हवा उत्तर-पश्चिम व उत्तर-पूर्वी दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति चार से आठ किलोमीटर प्रतिघंटा रही। रविवार को हवा विभिन्न दिशाओं से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति चार से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेगी। वहीं, सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की आशंका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को हवा पूर्वी दिशा की ओर से चलेगी। हवा की चाल आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। सफर इंडिया के मुताबिक शनिवार को दिल्ली में पीएम 2.5 की मात्रा लगभग 131 दर्ज की गई, जो खराब श्रेणी में है। वहीं, पीएम 10 की मात्रा करीब 288 दर्ज की गई, जो बेहद खराब स्तर है।

विज्ञापन

जहांगीरपुरी व वजीरपुर में सबसे अधिक प्रदूषित
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, जहांगीरपुरी व वजीरपुर का एक्यूआई सर्वाधिक दर्ज किया गया। यहां वायु सूचकांक 375 व 372 दर्ज रहा जो बेहद खराब श्रेणी है। वहीं, न्यू मोती बाग में 361, आनंद विहार में 355, मुंडका में 353, बवाना में 350, द्वारका सेक्टर-8 348, नेहरू नगर में 344, शादीपुर में 345, रोहिणी में 329, आरके पुरम में 335 एक्यूआई दर्ज किया गया। पूसा में 266, आईटीओ में 261, नजफगढ़ में 287 समेत 14 इलाकों में हवा खराब रही।

ग्रेटर नोएडा में सबसे प्रदूषित रही हवा
सीपीसीबी के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में ग्रेटर नोएडा का सबसे अधिक वायु गुणवत्ता सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 346 रहा, जो बेहद खराब श्रेणी है। फरीदाबाद में 272, गाजियाबाद में 291, नोएडा में 286 व गुरुग्राम में 252 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed