फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi air reached in severe to worst category AQI crosses 300 in 24 areas Gurugram most polluted

कैसे बदलेंगे हालात: गंभीर से खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा, 24 इलाकों में AQI 300 पार; गुरुग्राम सबसे प्रदूषित

Sat, 18 Nov 2023 09:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 18 Nov 2023 09:08 PM IST
सार

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार को 24 इलाकों में बेहद खराब हवा दर्ज की गई। इसमें नेहरू नगर व मुंडका में सर्वाधिक एक्यूआई 374 व 371 रहा। बवाना में 368, आईजीआई एयरपोर्ट में 366, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 363 व न्यू मोती बाग में 357 समेत 24 इलाकों में बेहद खराब श्रेणी में एक्यूआई दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
Delhi air reached in severe to worst category AQI crosses 300 in 24 areas Gurugram most polluted
दिल्ली में शनिवार को एक्यूआई 319 दर्ज किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में हवा की दिशा बदलने और गति थोड़ी तेज होने से वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी से नीचे आ गई है, लेकिन अभी भी हवा बेहद खराब श्रेणी में है। सुबह हल्की तेज हवा चलने से कोहरे व स्मॉग में भी कमी देखने को मिली। दोपहर में धूप अच्छी खिली रही। इससे प्रदूषण के कण आसमान में थोड़े फैल गए, जिससे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) नीचे गिर गया।

विज्ञापन
Trending Videos

शनिवार को एक्यूआई 319 दर्ज किया गया जो बेहद खराब श्रेणी है। शुक्रवार के मुकाबले 86 सूचकांक की कमी आई। नेहरू नगर व मुंडका के साथ 24 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी व नौ इलाकों में वायु प्रदूषण खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। साथ ही, एनसीआर में गुरुग्राम सबसे अधिक प्रदूषित रहा। दिल्ली की हवा समग्र रूप से बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। विशेषज्ञों का अनुमान है कि हवा की गति तेज होगी तो एक्यूआई में और कमी देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेहरू नगर व मुंडका सर्वाधिक प्रदूषित
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली में शनिवार को 24 इलाकों में बेहद खराब हवा दर्ज की गई। इसमें नेहरू नगर व मुंडका में सर्वाधिक एक्यूआई 374 व 371 रहा। बवाना में 368, आईजीआई एयरपोर्ट में 366, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 363 व न्यू मोती बाग में 357 समेत 24 इलाकों में बेहद खराब श्रेणी में एक्यूआई दर्ज किया गया। वहीं, नौ इलाकों में हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें आया नगर में 296, अशोक विहार में 294, बुराड़ी क्रॉसिंग में 292, मंदिर मार्ग में 284 व आरके पुरम में 274 समेत नो इलाकों में हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई।

विज्ञापन

बेहद खराब श्रेणी में रहेगी हवा
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, शनिवार को हवाएं उत्तर-पूर्व दिशा की ओर से चलीं। इस दौरान हवा की गति चार से छह किलोमीटर प्रतिघंटे रही। रविवार को हवाएं दक्षिण-पूर्व से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति चार किलोमीटर प्रतिघंटे से चल सकती हैं। वहीं, सुबह के समय हल्की धुंध छाने की आशंका है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। वहीं, सोमवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलेंगी। सफर इंडिया के मुताबिक शनिवार को दिल्ली में पीएम 2.5 की मात्रा लगभग 142 और पीएम 10 की मात्रा करीब 251 दर्ज की गई, जो खराब श्रेणी है।

गुरुग्राम में सबसे प्रदूषित रही हवा
सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में गुरुग्राम का सबसे अधिक एक्यूआई दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 322 रहा, जो बेहद खराब श्रेणी है। वहीं, फरीदाबाद में 309, गाजियाबाद में 276, ग्रेटर नोएडा में 228 व नोएडा में 265 एक्यूआई रहा।

नौ इलाकों में एक्यूआई 200 के पार
आया नगर--------296
अशोक विहार------294
बुराड़ी क्रॉसिंग------292
मंदिर मार्ग---------284
आरे पुरम----------274
शादीपुर-----------266
लोधी रोड---------263
डीटीयू------------255
विवेक विहार--------243

इन इलाकों में एक्यूआई 300 के पार
नेहरू नगर-------374
मुंडका ---------371
बवाना----------368
आईजीआई-------366
जेएलएन---------363
न्यू मोती बाग------357
द्वारका सेक्टर आठ---356
पंजाबी बाग--------347
रोहिणी----------344
एनएसआईटी द्वारका----340
ओखला फेज दो-------335
पटपड़गंज-----------314
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed