फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi air quality in very bad category AQI crosses 300 in 27 areas

बेहद खराब है दिल्ली की हवा: 27 इलाकों में AQI 300 पार, अगले तीन दिन सांसों पर संकट, NCR में राजधानी सबसे दूषित

Mon, 18 Dec 2023 10:56 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 18 Dec 2023 10:56 PM IST
सार

दिल्ली की हवा समग्र रूप से बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। कमोबेश बृहस्पतिवार तक हवा खराब श्रेणी में रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
Delhi air quality in very bad category AQI crosses 300 in 27 areas
बेहद खराब श्रेणी में रही दिल्ली की हवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम के बदलाव से हवा बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। 27 इलाकों में एक्यूआई 300 के पार पहुंच गया है। सोमवार को लगातार पांचवें दिन एनसीआर में दिल्ली की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 330 दर्ज किया गया। जोकि बेहद खराब श्रेणी है। छह इलाकों में हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। दिल्ली की हवा समग्र रूप से बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। कमोबेश बृहस्पतिवार तक हवा खराब श्रेणी में रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक सोमवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलीं। इस दौरान हवा की गति 15 से 16 किलोमीटर प्रतिघंटे रही। मंगलवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने का अनुमान हैं। इस दौरान हवा की गति 12 से 16 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने के आसार है। वहीं, सुबह के समय धुंध व कोहरा छाए रहने की आशंका है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। बुधवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलेंगी। इस दौरान हवा की चाल आठ से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। बृहस्पतिवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने की आशंका है। इस दौरान हवा की गति छह से आठ किलोमीटर प्रति घंटे रहने की उम्मीद है। ऐसे में हवा खराब श्रेणी में पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेहरू नगर सर्वाधिक प्रदूषित इलाका 
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली में सोमवार को 27 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें नेहरू नगर में सबसे अधिक सूचकांक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 381 रहा। द्वारका सेक्टर-8 में 369, मुंडका में 366, जहांगीरपुरी में 363, श्री अरबिंदो मार्ग में 361 व आनंद विहार में 358 सूचकांक दर्ज किया गया। जोकि बेहद खराब श्रेणी है। साथ ही, छह इलाकों में हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें पूसा में 290, मथुरा रोड में 285, लोदी रोड में 283, आया नगर में 279 व डीटीयू में 267 सूचकांक दर्ज किया गया, जोकि खराब श्रेणी है।

विज्ञापन

एनसीआर में दिल्ली की हवा रही सबसे अधिक प्रदूषित
सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक सबसे अधिक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 330 रहा, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। दिल्ली में 331, ग्रेटर नोएडा व गुरुग्राम में 257, नोएडा में 255, गाजियाबाद में 248 व फरीदाबाद में 240 एक्यूआई दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed