फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi air quality in serious category, rain may calm the conditions

दिल्ली की वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में, बारिश से मिल सकती है राहत

Sun, 13 Jan 2019 03:40 PM IST
दुष्यंत शर्मा एजेंसी, नयी दिल्ली
एजेंसी, नयी दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 13 Jan 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
delhi air quality in serious category, rain may calm the conditions
प्रदूषण - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में हवा की धीमी गति के कारण रविवार को वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ श्रेणी में दर्ज की गई जबकि अधिकारियों ने अगले कुछ दिनों में बारिश का अनुमान जताया है जिससे प्रदूषण का स्तर कम हो सकता है।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े के अनुसार शहर में कुल वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 416 था जो ‘गंभीर’ की श्रेणी में आता है।

100और 200 के बीच एक्यूआई को ‘मध्यम’ श्रेणी में, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ जबकि 401 और 500 के बीच एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है।
विज्ञापन


सीपीसीबी ने कहा कि कम से कम 24 इलाकों में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ और सात इलाकों में यह ‘बेहद खराब’ दर्ज की गई। इसके अनुसार राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), गाजियाबाद, फरीदाबाद, नोएडा और ग्रेटर नोएडा में वायु गुणवत्ता ‘गंभीर’ दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीपीसीबी के अनुसार दिल्ली में कुल पीएम 2.5 का स्तर (2.5 माइक्रोमीटर से कम व्यास वाले हवा में घुले अति सूक्ष्म कण) 273 था जबकि पीएम10 का स्तर 426 था।

केंद्र संचालित वायु गुणवत्ता एवं मौसम पूर्वानुमान प्रणाली (सफर) ने कहा कि अगले दो दिनों में हल्की बारिश होने का अनुमान है जिससे वायु गुणवत्ता सुधर सकती है।

सफर ने कहा, “अगर बारिश नहीं होती है तो अगले तीन दिनों में छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव के साथ कुल वायु गुणवत्ता और खराब हो सकती है। अन्य मौसमी स्थितियां भी अनुकूल नहीं हैं। हालांकि कोहरे की स्थितियों के अब छंटने की संभावना है।’’ 


‘गंभीर' श्रेणी में पहुंचने से पहले शुक्रवार को हवा की गुणवत्ता ‘बेहद खराब' रही। बुधवार और बृहस्पतिवार को वायु गुणवत्ता ‘खराब' श्रेणी में थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed