Delhi Air Pollution: दिल्ली की वायु गुणवत्ता अभी भी बहुत खराब श्रेणी में, औसत एक्यूआई 301
सीपीसीबीसीसीआर के अनुसार, सुबह आठ बजे आनंद विहार क्षेत्र में एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में 352 दर्ज किया गया, कर्णी सिंह शूटिंग रण में एक्यूआई 303, जहांगीरपुरी में एक्यूआई 351, पटपड़गंज में 310 और आईटीओ में 327 दर्ज किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली की वायु गुणवत्ता अभी भी बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रविवार सुबह 301 दर्ज किया गया। यह जानकारी वायु गुणवत्ता जांच एजेंसी सफर ने दी।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबीसीसीआर) के अनुसार, सुबह आठ बजे आनंद विहार क्षेत्र में एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में 352 दर्ज किया गया, कर्णी सिंह शूटिंग रण में एक्यूआई 303, जहांगीरपुरी में एक्यूआई 351, पटपड़गंज में 310 और आईटीओ में 327 दर्ज किया गया। आईजीआई एयरपोर्ट पर खराब श्रेणी में 211 दर्ज किया गया।
नोएडा में खराब तो गुरुग्राम में मध्यम श्रेणी में एक्यूआई
यूपी के नोएडा में एक्यूआई खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। सेक्टर 62 क्षेत्र में एक्यूआई खराब श्रेणी में 229, सेक्टर एक में एक्यूआई 259 जबकि सेक्टर 116 में 236 दर्ज किया गया। गाजियाबाद के इंदिरापुर में एक्यूआई खराब श्रेणी में 221, लोनी में 279 और वसुंधरा में 241 दर्ज किया गया।
हरियाणा के गुरुग्राम में एक्यूआई मध्यम श्रेणी में है। यहां सुबह आठ बजे एनआईएसई ग्वाल पहाड़ी में एक्यूआई मध्यम श्रेणी में 114, सेक्टर 51 में 160 और टेरी ग्राम में 167 दर्ज किया गया। जबकि फरीदाबाद में वायु प्रदूषण खराब श्रेणी में बना हुआ है। सेक्टर 11 में एक्यूआई 214, सेक्टर 30 में 284 दर्ज किया गया वहीं न्यू इंडस्ट्रियल टाउन में एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में 310 दर्ज किया गया।