फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Air Pollution After two years Delhi s air became very bad a day before Diwali

दिल्ली में दमघोंटू हालात : दो साल बाद दिवाली से एक दिन पहले बेहद खराब हुई हवा, आतिशबाजी से आज और बिगड़ेगी

Thu, 31 Oct 2024 01:35 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 31 Oct 2024 01:35 AM IST
सार

मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदूषकों के प्रभावी फैलाव के लिए मौसम संबंधी परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। अगले 6 दिनों तक वायु गुणवत्ता बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में रहने की आशंका है।

विज्ञापन
Delhi Air Pollution After two years Delhi s air became very bad a day before Diwali
Delhi Air Pollution - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी में दो साल बाद दिवाली से एक दिन पहले ही हवा बेहद खराब हो गई। बुधवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 307 दर्ज किया गया, जबकि वर्ष 2023 में 220 और वर्ष 2022 में 259 दर्ज किया गया था जो खराब श्रेणी थी। ऐसे में दिवाली के दिन आतिशबाजी होने से अगले दिन शुक्रवार को हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज होने की आशंका है।

विज्ञापन
Trending Videos

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। साथ ही, आतिशबाजी और पराली का धुआं हवा को जहरीला बना सकता है। ऐसे में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में पहुंच सकती है। इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि प्रदूषकों के प्रभावी फैलाव के लिए मौसम संबंधी परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। अगले 6 दिनों तक वायु गुणवत्ता बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में रहने की आशंका है। डिसिजन स्पोर्ट सिस्टम (डीएसएस) के मुताबिक, बुधवार को हवा में ट्रांसपोर्ट से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 16.218 फीसदी व कूड़ा जलने से होने वाले प्रदूषण की हिस्सेदारी 1.525 फीसदी रही, जबकि मंगलवार को पराली के धुएं की हिस्सेदारी 3.445 फीसदी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर श्रेणी में पहुंच सकती है आबोहवा
सीपीसीबी के मुताबिक, आनंद विहार व मुंडका में हवा गंभीर श्रेणी तो जहांगीरपुरी, अशोक विहार समेत 12 इलाकों में बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि आया नगर, डीटीयू व आईटीओ सहित 13 इलाकों में हवा खराब रही। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, बुधवार को हवा दक्षिण-पूर्व से उत्तर-पूर्व दिशा की ओर से चली। 

विज्ञापन

एनसीआर में प्रदूषित शहर का एक्यूआई

शहर -- एक्यूआई
दिल्ली -- 307
गाजियाबाद -- 237
नोएडा -- 230
ग्रेटर नोएडा -- 221
गुरुग्राम -- 213
फरीदाबाद -- 181
(नोट: आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)

दिल्ली में अधिकतम एक्यूआई

-आनंद विहार -- 409
-मुंडका -- 401
-जहांगीरपुरी -- 368
-बवाना -- 350
-रोहिणी -- 343
-सोनिया विहार -- 333
-सिरी फोर्ट -- 298
-मंदिर मार्ग -- 293
(नोट : यह सभी आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)

दिवाली के दिन एक्यूआई 

वर्ष -- एक्यूआई
2023 -- 218 (12 नवंबर)
2022 -- 312 (24 अक्तूबर) 
2021 -- 382 (4 नवंबर)
2020 -- 414 (14 नवंबर)
2019 -- 337 (27 नवंबर)
2018 -- 281 (7 नवंबर)
2017 -- 319 (19 अक्तूबर) 
2016 -- 431 (31 अक्तूबर) 
2015 -- 343 (11 नवंबर)

दिवाली के अगले दिन कितना रहा एक्यूआई 

वर्ष -- एक्यूआई
2023 -- 358 (13 नवंबर)
2022 -- 302 (25 अक्तूबर) 
2021 -- 462 (5 नवंबर)
2020 -- 435 (15 नवंबर)
2019 -- 368 (28 नवंबर)
2018 -- 390 (8 नवंबर)
2017 -- 403 (20 अक्तूबर) 
2016 -- 445 (31 अक्तूबर) 
2015 -- 360 (12 नवंबर)
(नोट : यह आंकड़े सीपीसीबी के हैं)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed