फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi air is most polluted in NCR AQI crosses 300 in most areas

दिल्ली का मौसम : अब तीन दिन बेहद खराब रहेगी हवा, NCR में राजधानी सबसे प्रदूषित, अधिकतर इलाकों का AQI 300 पार

Tue, 12 Dec 2023 02:24 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 12 Dec 2023 02:24 AM IST
सार

Delhi Air Pollution: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली में सोमवार को 29 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें नेहरू नगर में सर्वाधिक एक्यूआई दर्ज किया, यहां वायु सूचकांक 383 रहा।

विज्ञापन
Delhi air is most polluted in NCR AQI crosses 300 in most areas
दिल्ली की वायु गुणवत्ता बेहद खराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में हवा की गति कम होने से प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में बरकरार है। बीते चार दिनों से हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही है। सोमवार को अधिकतर इलाकों की आबोहवा बेहद खराब श्रेणी में रही। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 317 दर्ज किया गया, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। यह शनिवार के मुकाबले तीन सूचकांक वृद्धि हुई है। एनसीआर में एक बार फिर दिल्ली की हवा सबसे अधिक प्रदूषित दर्ज की गई। 

विज्ञापन

सुबह से ही धुंध के साथ कोहरा देखने को मिला। दोपहर में हल्की धूप खिली, लेकिन आसमान में हल्के बादल छाए रहे। 29 इलाकों में हवा बेहद खराब व छह इलाकों में खराब श्रेणी में दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि गुरुवार तक हवा बेहद खराब श्रेणी से रहेगी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवा की गति चार किलोमीटर प्रतिघंटे है, ऐसे में प्रदूषण का फैलाव नहीं हो रहा है। इससे हवा में प्रदूषण कण संघन हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक सोमवार को हवाएं उत्तर-पश्चिम व उत्तर-पूर्वी दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति चार किलोमीटर प्रतिघंटे दर्ज की गई। यह रविवार के मुकाबले बहुत कम है। मंगलवार को हवाएं विभिन्न दिशाओं से चलने का अनुमान है। हवा की गति चार किलोमीटर प्रतिघंटे रहने के आसार है। वहीं, सुबह के समय धुंध व कोहरा छाए रहने की आशंका है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। बुधवार को भी हवाएं उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चलेंगी। इस दौरान हवा की चाल चार से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। बृहस्पतिवार को हवा उत्तर-पश्चिम दिशा से चलने की संभावना है। वहीं, हवा की गति चार से आठ किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।

विज्ञापन

नेहरू नगर व आरके पुरम में रहा सर्वाधिक प्रदूषण
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक दिल्ली में सोमवार को 29 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें नेहरू नगर में सर्वाधिक एक्यूआई दर्ज किया, यहां वायु सूचकांक 383 रहा। आरके पुरम में 352, द्वारका सेक्टर-8 में 348, मुंडका व जेएलएन में 339, बवाना व जहांगीरपुरी में 336, एनएसआईटी द्वारका में 334 सूचकांक दर्ज किया गया। साथ ही, छह इलाकों में हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। यहां मंदिर मार्ग में 297, मथुरा रोड में 290, लोधी रोड में 284, आया नगर में 287, डीटीयू में 280 दिलशाद गार्डन में 240 सूचकांक दर्ज किया गया। जोकि खराब श्रेणी है।

सबसे कम एक्यूआई गाजियाबाद में दर्ज
सीपीसीबी के अनुसार एनसीआर में गाजियाबाद का एक्यूआई सबसे कम दर्ज किया गया। यहां वायु सूचकांक 252 दर्ज किया गया। वहीं, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक अधिक दर्ज किया गया। यहां एक्यूआई 317 रहा, जोकि बेहद खराब श्रेणी है। नोएडा 288, ग्रेटर नोएडा 277, गुरुग्राम में 260 और फरीदाबाद में 269 एक्यूआई दर्ज किया गया। यह खराब श्रेणी है।

सीजन की सबसे ठंडी रही सोमवार की सुबह

दिल्ली-एनसीआर में उत्तर-पश्चिम व उत्तर-पूर्व दिशाओं से चल रहीं ठंडी हवाओं से पारा लुढ़क रहा है। सोमवार की सुबह इस सीजन की सबसे ठंडी रही। इस दौरान न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है।

वहीं 11 दिसंबर की बात करें तो पिछले 12 साल में सुबह के समय का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में रात के साथ दिन में भी पारा लुढ़केगा। वहीं सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के बाद पर्वतीय क्षेत्रों पर अच्छी बारिश व बर्फबारी हो सकती है, जिससे 20 दिसंबर के बाद दिल्ली-एनसीआर में दिन के समय कंपकंपी महसूस हो सकती है।

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। वहीं अधिकतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  दिल्ली के लोदी रोड केंद्र में सुबह का तापमान सबसे कम 6.3 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं एनसीआर की बात करें तो नोएडा में सुबह का तापमान सबसे कम 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को दिल्ली में चार किमी प्रतिघंटे की गति से उत्तर-पूर्व व उत्तर-पश्चिमी दिशाओं से हवा चली। मंगलवार को भी इन्हीं दिशाओं से ठंडी हवाएं चलने की उम्मीद है। 

संभावना है कि ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट हो सकती है। मंगलवार को दिन में आसमान साफ रहेगा। सुबह हल्का कोहरा छा सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में 17 दिसंबर तक सुबह मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed