फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi air in very poor category AQI remained at 357

दिल्ली में फूलता है दम!: बेहद खराब श्रेणी में राजधानी की हवा, 357 रहा AQI; अगले तीन दिनों तक संकट बरकरार

Sat, 27 Jan 2024 10:06 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 27 Jan 2024 10:06 PM IST
सार

Delhi Air Pollution: सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में फरीदाबाद का सबसे कम 283 एक्यूआई दर्ज किया गया। यह खराब श्रेणी है। ग्रेटर नोएडा में 333, गाजियाबाद में 324, नोएडा में 301 व गुरुग्राम में 286 एक्यूआई रहा।

विज्ञापन
Delhi air in very poor category AQI remained at 357
दिल्ली में हवा बेहद खराब श्रेणी में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में हवा की गति बढ़ने व दिशा बदलने के साथ ही प्रदूषण बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया है। शनिवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 357 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी है। इसमें शुक्रवार के मुकाबले 52 सूचकांक की गिरावट दर्ज की गई। सुबह से ही धुंध के साथ कोहरा देखने को मिला। दिन के समय अच्छी धूप खिली। ऐसे में तीन इलाकों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में रहा। 27 इलाकों की हवा बेहद खराब रही। साथ ही, पांच इलाकों में हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। मंगलवार तक यही स्थिति बने रहने का अनुमान है।

विज्ञापन

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, शनिवार को औसत चार से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर से चली। वहीं, रविवार को हवा उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर से चलेगी। इस दौरान हवा की गति चार से आठ किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। सोमवार को हवा दक्षिण-पूर्व से दक्षिण दिशा से चल सकती है। मंगलवार को हवा उत्तर-पश्चिम से उत्तर दिशा से चलने की आशंका है। इस दौरान हवा की गति चार से छह किमी प्रति घंटे रहने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादीपुर सर्वाधिक प्रदूषित
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, तीन इलाकों में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें शादीपुर में सर्वाधिक 426 एक्यूआई दर्ज किया गया। नेहरू नगर में 416 व आरके पुरम में 409 एक्यूआई रहा। साथ ही, 27 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में रही। इसमें मुंडका में 396, पटपड़गंज में 395, पूसा व मंदिर मार्ग में 392, आनंद विहार में 391, न्यू मोती बाग में 390 और जेएलएन में 389 एक्यूआई रहा। अलीपुर में 298, दिलशाद गार्डन में 283, नजफगढ़ में 280, डीटीयू में 267 व आया नगर में 262 दर्ज किया गया।

विज्ञापन

फरीदाबाद सबसे कम प्रदूषित
सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में फरीदाबाद का सबसे कम 283 एक्यूआई दर्ज किया गया। यह खराब श्रेणी है। ग्रेटर नोएडा में 333, गाजियाबाद में 324, नोएडा में 301 व गुरुग्राम में 286 एक्यूआई रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed