फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi air in severe category Sunday the most polluted day of the season

आंखों में जलन, सांस लेने में परेशानी: गंभीर श्रेणी में दिल्ली की आबोहवा, सीजन का सबसे प्रदूषित दिन रहा रविवार

Sun, 03 Nov 2024 08:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 03 Nov 2024 08:07 PM IST
सार

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक रविवार को हवाएं पूर्व से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति 5 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे से रही।

विज्ञापन
Delhi air in severe category Sunday the most polluted day of the season
सीजन का सबसे प्रदूषित दिन रहा रविवार - फोटो : एएनआई

विस्तार

मौसम व हवाओं की दिशा बदलने व कम होने से दिल्ली की आबोहवा गंभीर श्रेणी की दहलीज पर पहुंच गई है। रविवार को राजधानी का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 382 दर्ज किया गया। जोकि इस सीजन का सबसे अधिक एक्यूआई है। इसमें शनिवार के मुकाबले 66 सूचकांक की वृद्धि हुई। रविवार को सुबह के समय आसमान में स्मॉग की चादर छाई नजर आई। प्रदूषण का स्तर बढ़ने से लोगों को आंखों में जलन व सांस लेने परेशानी शुरू हो गई है। वहीं, आनंद विहार समेत 14 इलाकों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। इसके अलावा ओखला विहार समेत 20 इलाकों में एक्यूआई 300 के पार रहा। वहीं, तीन इलाके की हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। एनसीआर में दिल्ली के बाद नोएडा सबसे अधिक प्रदूषित रहा।

विज्ञापन

दिवाली के बाद से बीते दो दिन से हवा में सुधार दर्ज किया जा रहा था। क्योंकि मौसमी दशाएं अनुकूल होने से दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर की हवा दमघोंटू नहीं रही थी। इसके अलावा, मौसम में हवा की रफ्तार तेज होने से प्रदूषक दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा में जमा नहीं हो रहे थे। जहां 1 नवंबर को 339 व 2 नवंबर को 316 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, 2 नवंबर को दिल्ली में पीएम 2.5 की मात्रा में पराली जलाने से होने वाले औसत योगदान लगभग 15 फीसदी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार तक बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी हवा
भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक रविवार को हवाएं पूर्व से दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर से चली। इस दौरान हवा की गति 5 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे से रही। सोमवार को हवाएं दक्षिण-पूर्व व पूर्व दिशा से चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा 5 से 15 किलोमीटर प्रतिघंटे से चलेंगी। वहीं, मंगलवार को हवाएं दक्षिण-पूर्व व पूर्व दिशा की ओर से चलेंगी। हवा की चाल 10 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने का अनुमान है। बुधवार को हवा दक्षिण-पूर्व व दक्षिण की ओर से चलेंगी। इस दौरान हवा की चाल 5 से 20 किमी प्रति घंटा रहेगी। वहीं, सुबह के समय हल्की धुंध छाए रहने की आशंका है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी।

विज्ञापन

एनसीआर में प्रदूषित शहर
दिल्ली-------382
नोएडा-------313
गाजियाबाद--290
गुरुग्राम-------281
फरीदाबाद-----250
ग्रेटर नोएडा----248
(नोट: आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed