फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Air hostess anissia batra dies in dubious circumstances in Hauz Khas

दिल्ली में एयर होस्टेस की संदिग्ध हालत में मौत, बहन को भेजा था ये आखिरी मैसेज

Mon, 16 Jul 2018 12:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 16 Jul 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
Delhi Air hostess anissia batra dies in dubious circumstances in Hauz Khas
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

हौजखास के पॉश इलाके पंचशील पार्क में एक एयर होस्टेस की दूसरी मंजिल से संदिग्ध हालत में गिरने से मौत हो गई। एयर होस्टेज की कुछ वर्ष पहले शादी हुई थी। पति-पत्नी दोनों में आए दिन झगड़ा होता रहता था। पुलिस अधिकारी शुरूआती जांच के बाद इसे खुदकुशी बता रहे हैं। 

विज्ञापन


एयर होस्टेस ने खुदकुशी करने से पहले अपनी पति व परिजनों को मैसेज किए थे। परिजनों के आरोपों के बाद शव का दोबारा पोस्टमार्टम करवाएगी। एयर होस्टेस के पिता राजेनद्र सिंघवी आर्मी से रिटायर मेजर जनरल है। मामले की एसडीएम जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

  
दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार अनीसिया बत्रा (39) लुफ्थांसा एयरलाइंस में बतौर एयर होस्टेस काम करती थीं। उनकी ढ़ाई वर्ष पहले गुरुग्राम निवासी मयंक सिंघवी से शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि दंपती शराब के आदी थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते आए दिन दोनों में झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार शाम करीब छह बजे संदिग्ध हालात में अनीसिया बत्रा दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई। बताया जा रहा है कि अनीसिया ने दूसरी मंजिल से छलांग लगाने से पति को मैसेज भेजे थे। 

पति उसे देखने छत पर गया तो अनीसिया लहूलुहान अवस्था में नीचे पड़ी हुई थी। अनीसिया को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है।  

बिल्डिंग के गार्ड शिव बहादुर ने बताया कि शुक्रवार शाम को बारिश हो रही थी। इसी दौरान अनीसिया दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई थी। वह तुरंत उसके पास पहुंचा। पति मयंक भी मौके पर आ गए थे। सभी ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पति मयंक पेशे से बैंक इन्वेस्टर है। आरोप है कि मयंक की यह दूसरी शादी थी लेकिन उसने यह बात अनीसिया व उसके परिजनों से छिपाई थी। वह अनीसिया के साथ मारपीट करता था। पड़ोसी अमरपाल कोहली ने बताया कि दोनों पति-पत्नी में आए दिन झगड़ा होता रहता था। 

घटना वाले दिन भी दो बजे झगड़ा हुआ था। हौजखास थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि अनीसिया की हत्या की गई और पोस्टमार्टम के दौरान वीडियोग्राफी नहीं कराई गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार अब शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

बहन ने फोन कर सहायता मांगी थी

अनीसिया के भाई करण बत्रा ने मीडिया को बताया कि उसकी बहन ने शुक्रवार दो बजे मैसेज भेजकर कहा था कि उसकी हेल्प करो। मयंक ने उसे कमरे में बंद कर दिया है। इसके बाद चार बजे फोन आया कि मयंक उसकी जिंदगी ले रहा है। उसकी मौत के लिए मयंक ही जिम्मेदार है।

इसके बाद क्या हुआ उसे पता नहीं। उसकी बहन को छत से नीचे धक्का दिया गया या फिर उसे मारा गया है। अनीसिया ने मैसेज में ये भी लिखा था कि वह जिंदगी का बड़ा कदम उठाने जा रही है।  

पिता ने पहले भी हौजखास थाने में शिकायत दी थी
भाई करण बत्रा ने बताया कि उसके पिता ने 27 जून को हौजखास थाने में शिकायत दी थी। शिकायत में कहा गया था कि मयंक उनकी बेटी के साथ मारपीट करता है। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

वह बैंगलुरु में रहता है और बेटे चंडीगढ़ में रहते है। उन्हें दिल्ली आए दो दिन हो गए है, मगर उन्हें इंसाफ नहीं मिल रहा है। पुलिस की मिलीभगत के चलते मयंक ने घर से काफी सबूत मिटा दिए हैं।

मां नीलम बत्रा ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही मयंक ने उसकी बेटी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया था। हनीमून मनाने दुबई गए थे। मारपीट करने के बाद उनकी बेटी अपनी सहेली के घर चली गई थी। आरोप है कि मयंक उनसे पैसे की मांग करता था। परिजन बेटी की मौत के लिए पति मयंक, सास सुषमा सिंघवी और ससुर को जिम्मेदार मान रहे हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed