फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi air again reaches poor category AQI crosses 200

तीन दिन रहेंगे भारी: फिर खराब श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा, AQI 200 पार; NCR में नोएडा की वायु रही स्वच्छ

Wed, 16 Oct 2024 10:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 16 Oct 2024 10:37 PM IST
सार

बुधवार को समग्र रूप से दिल्ली का एक्यूआई 230 रहा, जो खराब श्रेणी है। ये मंगलवार के मुकाबले 32 सूचकांक अधिक है। आनंद विहार व जहांगीरपुरी में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि द्वारका सेक्टर-8, बवाना समेत 21 इलाकों में बेहद खराब श्रेणी में हवा रही। 

विज्ञापन
Delhi air again reaches poor category AQI crosses 200
दिल्ली में बढ़ा वायु प्रदूषण - फोटो : एएनआई

विस्तार

राजधानी में बुधवार को एक बार फिर हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई। साथ ही, कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, शनिवार तक हवा खराब श्रेणी में रह सकती है। इसके बाद हवा बेहद खराब श्रेणी में जा सकती है।

विज्ञापन

बुधवार को समग्र रूप से दिल्ली का एक्यूआई 230 रहा, जो खराब श्रेणी है। ये मंगलवार के मुकाबले 32 सूचकांक अधिक है। आनंद विहार व जहांगीरपुरी में हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि द्वारका सेक्टर-8, बवाना समेत 21 इलाकों में बेहद खराब श्रेणी में हवा रही। साथ ही, छह इलाकों में हवा खराब श्रेणी दर्ज की गई। सीपीसीबी के अनुसार, एनसीआर में नोएडा की हवा सबसे साफ रही। यहां एक्यूआई 159 रहा, जो मध्यम श्रेणी में है। साथ ही, गुरुग्राम में 174, ग्रेनो में 178, गाजियाबाद में 203 और फरीदाबाद में 206 एक्यूआई रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना एक्यूआई
आनंद विहार 429
जहांगीरपुरी 404
विवेक विहार 480
द्वारका सेक्टर-8 393
पंजाबी बाग 387
मुंडका 373
बवाना 373
नेहरु नगर 361
आरके पुरम 357

(नोट : यह सभी आंकड़े सीपीसीबी के मुताबिक हैं)
विज्ञापन

1.093 फीसदी पराली की रही हिस्सेदारी
भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक, बुधवार को दिल्ली के प्रदूषण में पराली के धुएं की हिस्सेदारी 1.093 फीसदी रही। बृहस्पतिवार को पराली के धुएं की हिस्सेदारी 0.711 और शुक्रवार को 1.008 फीसदी रह सकती है।

सुबह व शाम को हल्की ठंड का अहसास
दिल्ली में सुबह व शाम को हल्की ठंड का अहसास हो रहा है। बुधवार को कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। हालांकि, औसत अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 35.4 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रिज में सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा। बृहस्पतिवार से न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में भी कमी आएगी। अधिकतम तापमान 34 व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed