फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi AIIMS will be paperless from 2023 patients will get slots doctors will have patients history

Delhi AIIMS: नए साल में डिजिटल होगा एम्स, मरीजों को मिलेगा नंबर, डॉक्टरों के पास रहेगी मरीज की जानकारी

Tue, 25 Oct 2022 07:39 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 25 Oct 2022 07:39 PM IST
सार

पेपर लेस बनाने के लिए एम्स निदेशक की अध्यक्षता में हुई बैठक में निरीक्षण निगरानी समिति और कार्य समिति गठित किया गया। साथ ही साप्ताहिक आधार पर कार्य की जांच की जाएगी। 

विज्ञापन
delhi AIIMS will be paperless from 2023 patients will get slots doctors will have patients history
एम्स दिल्ली - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली अगले साल से पेपर लेस हो जाएगा। इस फैसले के बाद से मरीजों को अपनी मेडिकल हिस्ट्री के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं रहेगी, बल्कि एक क्लिक पर संबंधित डॉक्टर को सभी सूचना मिल जाएगी।

विज्ञापन

एम्स को पेपर लेस बनाने के लिए बीते दिनों राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) ने एम्स के सभी विभागाध्यक्षों व केंद्रों के प्रमुखों को अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान ऑपरेशन थियेटर मॉड्यूल, नैदानिक मॉड्यूल और टेलीमेडिसिन मॉड्यूल के बारे में जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पेपर लेस बनाने के लिए एम्स निदेशक की अध्यक्षता में हुई बैठक में निरीक्षण निगरानी समिति और कार्य समिति गठित किया गया। साथ ही साप्ताहिक आधार पर कार्य की जांच की जाएगी। बैठक में फैसला लिया गया कि एम्स के न्यू राजकुमारी अमृत कौर ओपीडी में आने वाले सभी मरीजों का अनिवार्य रूप से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (आभा) पंजीकरण किया जाएगा। वहीं एम्स में मरीजों की भीड़ कम करने के लिए स्लॉट नियम को लागू किया जाएगा। इस दौरान यदि किसी मरीज को मौका नहीं मिलता तो मेल के माध्यम से दी जाएगी।

विज्ञापन

शनिवार को होगी बैठक
एम्स में आने वाले स्थिर मरीजों को आसपास के अस्पतालों में शिफ्ट करने के लिए शनिवार को एम्स निदेशक की अध्यक्षता में बैठक होगी। बैठक के लिए दिल्ली सरकार के अस्पतालों के साथ आसपास के अस्पतालों को बुलाया गया है। 29 अक्टूबर को होने वाली इस बैठक में यलो स्तर (स्थिर) के मरीजों की सुरक्षा व बेहतर स्वास्थ्य देने पर चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed