{"_id":"60d47bc2a08fb33bce1716ba","slug":"delhi-aiims-vaccine-trial-on-2-to-6-year-kids-started-today-6-to-12-year-age-group-trial-complete","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स: 2-6 साल के बच्चों पर वैक्सीन का ट्रायल शुरू, 6-12 साल के बच्चों पर परीक्षण पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स: 2-6 साल के बच्चों पर वैक्सीन का ट्रायल शुरू, 6-12 साल के बच्चों पर परीक्षण पूरा
Thu, 24 Jun 2021 06:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 24 Jun 2021 06:04 PM IST
सार
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, 2 से 6 साल के बीच के बच्चों को परीक्षण में शामिल किया गया है। पहले दिन कुछ बच्चों को खुराक दी गई है। जिन बच्चों को वैक्सीन लगाई गई है। वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली एम्स में बच्चों पर कोरोना वैक्सीन ट्रायल के तहत गुरुवार को दो से छह साल के बच्चों पर वैक्सीन का ट्रायल शुरू किया गया। इससे पहले 12 से 18 और 6 से 12 साल के बच्चों को कोवाक्सिन की डोज दी जा चुकी है और इन दोनों आयुवर्ग का ट्रायल पूरा हो चुका है।
अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, 2 से 6 साल के बीच के बच्चों को परीक्षण में शामिल किया गया है। पहले दिन कुछ बच्चों को खुराक दी गई है। जिन बच्चों को वैक्सीन लगाई गई है। वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।
टीका लगाने से पहले इनकी स्क्रीनिंग की गई थी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वैक्सीन लगाई गई है। इस महीने की शुरुआत में 12 से 18 साल के बच्चों को पहली डोज लगी थी, उन्हें अगले माह दूसरी डोज लगाई जाएगी। तब तक एक महीने का समय पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
इसी प्रकार 6 से 12 और 2 से 6 साल के बच्चों को भी एक माह पर दूसरी खुराक लगेगी। करीब 175 बच्चों को वैक्सीन लगनी है। जब इन सभी को दूसरी खुराक लग जाएगी, उसके एक से दो महीने बाद नतीजे पेश किए जाएंगे कि बच्चों पर कोवाक्सिन का कैसा असर देखने को मिला है।